spot_img
spot_img
spot_img

रक्षा मंत्री समेत कई हस्तियां पहुंची नेमरा… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संस्कार भोज में आज कई बड़े नेता और हस्तियां नेमरा (रामगढ़) पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन व उनके परिवार से भेंट कर गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। उन्होंने कहा “गुरुजी की सहजता, सरलता और व्यक्तित्व मुझे सदैव प्रभावित करता रहा। वे सिर्फ़ आदिवासी समाज ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के अभिभावक थे।”

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, सांसद पप्पू यादव, पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के. आनंद और योग गुरु बाबा रामदेव भी मौजूद रहे। सभी ने गुरुजी की तस्वीर पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर शोक संवेदना प्रकट की। इसके साथ ही तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी नेमरा पहुंचे और गुरुजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी सहानुभूति व्यक्त की।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मुखिया पर चली गो’ली, पोड़ैयाहाट में बवाल, बाजार बंद…

Godda : गोड्डा के पोड़ैयाहाट में अज्ञात बदमाशों ने...

RSS कार्यालय के हमलावरों ने वीडियो बनाकर भेजा था विदेश!

Ranchi : राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक...

परिमल नाथवानी की जीत पर भाजपा में जश्न, डॉ. प्रदीप वर्मा बोले…

Ranchi : झारखंड राज्यसभा चुनाव में NDA समर्थित निर्दलीय...

पूर्व जैक पार्षदों ने वित्त मंत्री के दरवाजे पर दी दस्तक… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड राज्य गठन के संघर्ष और राजनीतिक इतिहास...