Chauparan : चौपारण के पत्रकारों में आज पिकनिक मनाया। चतरा मोड़ स्थित होटल सेलिब्रेशन में पिकनिक का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में संगठन के लोगों के साथ ही चौपारण सामुदायिक अस्पताल से डॉ योगेंद्र सिंह, लोक नायक जय प्रकाश नेत्र चिकित्सालय के प्रबंधक संतोष कुमार पूरी व करुणानिधि दृष्टि आई हॉस्पिटल के प्रबंधक इमरान खान ने भी शिरकत की। इस दौरान सभी अतिथियों का स्वागत संगठन के लोगों ने बुके दे कर किया।
पत्रकार उमेश पासवान का मनाया गया जन्मदिन
कार्यक्रम में चौपारण संध्या के पत्रकार उमेश पासवान का जन्मदिन पूरे गर्मजोशी के साथ मनाया गया। केक काटने के बाद संगठन ने उन्हें बुके व उपहार दे कर सम्मानित किया। होटल सेलिब्रेशन के मालिक अभिमन्यु सिंह उर्फ मोनू सिंह ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी।

मंटू दांगी व टीम ने प्रस्तुत किया संस्कृति कार्यक्रम
पिकनिक को खाश बनाया गायक मंटू दांगी व उनकी टीम ने, जिन्होंने एक से बढ़कर एक गाने व गजल से लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में निर्भय पांडेय के सुरीले गीत के लोगों ने खूब तारीफ की। इस दौरान कुबेर सिंह व गोलू सहित सभी कलाकारों ने पूरे कार्यक्रम में समा बांध दिया।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में चौपारण प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंकर यादव, सचिव डी मुन्ना, शशि शेखर, उमेश पासवान, उपाध्यक्ष बीरेंद्र राणा, उप सचिव बिजय मधेशिया, कोषाध्यक्ष किशोर कुमार राणा, कार्य समिति सदस्य अरविंद कुमार सिंह, कृष्णा पासवान, दुर्गेश पांडेय, फैजान अहमद, संतोष विश्वकर्मा, अभिमन्यु कुमार सिंह, सुनील सिन्हा, चन्दन कुमार राणा, मिथुन दांगी व केशव सिंह सहित सभी पत्रकार साथी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : PM पर बरसे फूल, अयोध्या को मिली बड़ी सौगात…देखें
इसे भी पढ़ें : PM मोदी आज अयोध्या में, जोरदार स्वागत की तैयारी…
इसे भी पढ़ें : नये साल में मौसम का बदलेगा मिजाज, होगी बारिश…
इसे भी पढ़ें : पोस्टमार्टम में हो गया बड़ा खेल, रोड पर झलका गुस्सा… जानें
इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में बदले गये पांच ASI… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : संगीता सचमुच ”सावित्री” बन बचा ली ऐसे अपने पति को…










