spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

पोस्टमार्टम में हो गया बड़ा खेल, रोड पर झलका गुस्सा… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Khunti : बिना पोस्टमार्टम किये बिना ही डेड बॉडी घरवाले को दे दिया गया। इल्जाम है कि पोस्टमार्टम करने के नाम पर घरवालों से करीब डेढ़ हजार रुपये वसूल लिये गये। वहीं दाह-संस्कार से पहले जब शरीर से पट्टी वगैरह हटाई गई तो लोग चौंक पड़े। पारसनाथ महतो का पोस्टमार्टम किया ही नहीं गया था। इसपर ग्रामीणों का गुस्सा उबाल पर आ गया। गुस्साये लोग सड़क पर उतर आये और खूंटी के कर्रा-गोविंदपुर रोड पर डेहकेला गांव के पास रोड जाम कर दिया। रोड जाम कर देने की फैली खबर के बाद मौके पर कर्रा के CO, सिविल सर्जन और पुलिस ने उग्र लोगों को बहुत समझाने-बुझाने की कोशिश की, पर उनकी एक नहीं सुनी गई। आंदोलनकारी मौके पर किसी बड़े अधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। इसी बीच मौके पर विधायक कोचे मुंडा पहुंच गये। विधायक ने अधिकारियों और पुलिस को जमकर लताड़ा, वहीं पैसा लेने वाले को तुरंत दंडित करने को कहा। सिविल सर्जन की मौजूदगी में पारसनाथ महतो को पोस्टमार्टम कराया गया। विधायक ने हत्यारों को अबिलंब अरेस्ट करने की मांग की है। मारे गये युवक के घरवाले को तत्काल 15 हजार रुपये दिये गये। वहीं अन्य सुविधाएं मुहैया कराने का भरोसा दिया गया। विधायक के कहने पर ग्रामीणों ने सड़क जाम हटा लिया गया।

घटना के संबंध में बताया गया कि लगभग 19 साल के पारसनाथ महतो की डेड बॉडी शुक्रवार को जरियागढ़ थाना क्षेत्र के डेहकेला गांव में रेलवे फाटक से कुछ दूरी पर मिली। इसकी सूचना जरियागढ़ थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिना जांच-पड़ताल किये लोगों को यह बोल दिया कि यह मामला हत्या का नहीं, रेल हादसा का है। यह मामला रेलवे पुलिस का है। इसके बाद इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने लाश देखते ही छूटते यह बोल गई कि यह हत्या है। किसी तेज धार हथियार से मारकर युवक की हत्या की गई है। मृतक का मोबाइल फोन, हेड फोन और चप्पल घटनास्थल से कुछ दूर मिला। ग्रामीणों के शोर पर मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया, पर वहां बड़ा खेल हो गया। इस बात को लेकर लोगों में बहुत गुस्सा है। जरियागढ़ के थानेदार ने मीडिया को बताया कि हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। बहुत जल्द पूरे मामले का खुलासा कर दिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में पेंशन को लेकर सीएम हेमंत का बड़ा ऐलान… जानें क्या

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...