spot_img
spot_img
spot_img

पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की मनी 105वीं जयंती, सीएम हेमंत सोरेन सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 105वीं जयंती पर शनिवार को  उन्‍हें याद किया गया। दिल्‍ली में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंदिरा गांधी की जयंती पर शक्ति स्थल जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पीएम मोदी सहित झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और कई नेताओं ने ट्वीट कर इंदिरा गांधी को नमन किया।

इन नेताओं ने इस प्रकार किया नमन

झारखंड विधानसभा के स्पीकर रबिंद्रनाथ महतो ने भी कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें याद किया। उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा ‘भारत रत्न भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।

 सीएम हेमंत सोरेन ने भी इंदिरा गांधी को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया। उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा ‘देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ इंदिरा गांधी जी की जयंती पर शत-शत नमन।’

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद किया और ट्विट किया ‘पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता मधुकोड़ा ने इंदिरा गांधी को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा। ‘भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, भारत रत्न इंदिरा गांधी जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन’। गीता कोड़ा ने अपने ट्विटर पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का एक कथन ट्विट किया, जिसमें उन्होंने कहा था ‘मैं आज यहां हूं। कल शायद यहां न रहूं। मुझे चिंता नहीं मैं रहूं या न रहूं। मैं अपनी आखिरी सांस तक देश की सेवा करती रहूंगी और जब मैं मरूंगी तो मेरे खून का एक-एक कतरा भारत को मजबूत करने में लगेगा’। इंदिरा गांधी जी आज उनकी जयंती पर उन्हें सादर नमन।

इंदिरा गांधी को याद करते हुए कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह ने लिखा ‘शहादत कुछ खत्म नहीं करती, महज एक शुरुआत है। देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री आदरणीय पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर सादर नमन। आपने देश को मां भारती की रक्षा के लिए लड़ना सिखाया है। आपकी सेवा-समर्पण के लिए हम सब ऋणी हैं।’ जोबा मांझी ने याद करते हुए लिखा ‘देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी जी की जयंती पर उन्हें शत।शत नमन। भावभीनी श्रद्धांजलि।’

इसे भी पढ़ें : नहीं रहीं लीजेंड्री बॉलीवुड एक्‍ट्रेस तबस्‍सुम, 78 साल की उम्र में हुआ निधन

इसे भी पढ़ें : अब पुलिस ने कोल्हान में दी दस्तक

इसे भी पढ़ें : हॉस्टल में सु*साइड…

इसे भी पढ़ें : रेलवे स्टेशन पर हो गया बड़ा हादसा… देखें

इसे भी पढ़ें : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, खत्म होगी पेंशन और ग्रेच्‍युटी !

इसे भी पढ़ें : मनिका ने Asian Cup Table Tennis के सेमीफाइनल में बनाई जगह, रचा इतिहास

इसे भी पढ़ें :छलिया प्यार… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :एक ही रात में यह क्या हो गया… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :BREAKING : कल बैंक कर्मी नहीं करेंगे हड़ताल, जानें क्यों…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...