spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

नहीं रहीं लीजेंड्री बॉलीवुड एक्‍ट्रेस तबस्‍सुम, 78 साल की उम्र में हुआ निधन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk: लीजेंड्री बॉलीवुड एक्ट्रेस तबस्सुम का 78 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके बेटे होशांग गोविल ने मीडिया को बताया कि 18 नवंबर की शाम को तबस्सुम ने आखिरी सांस ली। लेकिन उनकी इच्छा थी कि अंतिम संस्कार के बाद ही यह खबर लोगों को दी जाए, इसलिए यह जानकारी शनिवार को दी गई।

दो मिनट में आए दो कार्डियक अरेस्ट

बेटे होशांग गोविल ने बताया- तबस्सुम का निधन कल रात 8 बजकर 40 मिनट पर कार्डियक अरेस्ट से हुआ। वह बिल्कुल ठीक थीं। दस दिन पहले हमने शूटिंग भी की थी। हम अगले हफ्ते शूटिंग भी करने वाले थे। यह सब अचानक से हो गया। उन्हें गैस्ट्रिक प्रॉब्लम थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया था। उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया था, लेकिन शुक्रवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें दो मिनट के अंदर दो कार्डियक अरेस्ट आए थे।

21 साल तक तबस्सुम ने दूरदर्शन पर किया काम

तबस्सुम ने 1947 में बेबी तबस्सुम के नाम से हिंदी फिल्म ‘नरगिस’ से इंडस्ट्री में कदम रखा था। 70 के दशक में उन्होंने कामयाब टेलीविजन होस्ट के तौर पर अपनी पहचान बनाई। दूरदर्शन पर 21 साल तक चले टॉक शो ‘फूल खिले हैं गुलशन गुलशन’ में उन्होंने कई बड़ी हस्तियों के इंटरव्यू किए। इस शो की शुरुआत साल 1972 में हुई थी और यह 1993 तक चला। वे पिछले कई सालों से अपने यू-ट्यूब चैनल के लिए भी लगातार वीडियो बना रही थीं।

अयोध्या में जन्म, मुंबई में मौत

तबस्सुम का जन्म 9 जुलाई 1944 को अयोध्या में हुआ था। निधन मुंबई में हुआ। उनके पिता अयोध्यानाथ सचदेव और मां असगरी बेगम स्वतंत्रता सेनानी थे। तीन साल की उम्र में वे पहली बार स्क्रीन पर आईं। तबस्सुम ने फिल्म ‘दीदार’ में नरगिस के बचपन का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों को जीत लिया था। तबस्सुम का विवाह रामायण में श्रीराम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल के भाई विजय गोविल से हुआ था।

अरुण गोविल के भाई से हुई थी शादी

तबस्सुम की शादी रामायण में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल के भाई विजय गोविल से हुई थी। दोनों का एक बेटा होशांग है। होशांग एक्टर हैं। उन्होंने तुम पर हम कुर्बान में बतौर लीड एक्टर काम किया था, जिसे तबस्सुम ने ही प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया था।

पिछले साल उड़ी थी मौत की अफवाह

तबस्सुम अप्रैल 2021 में कोरोना की चपेट में आ गई थीं, जिसकी वजह से उन्हें मुंबई के एक हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। लंबे संघर्ष के बाद वह कोरोना से रिकवर कर गई थीं। इसी दौरान उनकी मौत की अफवाह उड़ी थी तब तबस्सुम ने खुद एक बयान जारी कर कहा था कि वो बिल्कुल ठीक हैं।

एक्ट्रेस ने अपनी मौत की खबर का एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा था, ‘आपकी शुभकामनाओं से मैं बिल्कुल ठीक हूं, स्वस्थ हूं और अपने परिवार के साथ हूं। ये जो अफवाह फैल रही हैं मेरे बारे में वो बिल्कुल गलत है, और मैं यह दुआ करती हूं कि आप सब भी अपने घर में सेफ रहें।’ एक्ट्रेस के जिंदा रहते ही उन्हें मृत घोषित करने वालों की सोशल मीडिया पर सेलेब्स ने खूब आलोचना की थी।

इसे भी पढ़ें : मनिका ने Asian Cup Table Tennis के सेमीफाइनल में बनाई जगह, रचा इतिहास

इसे भी पढ़ें :छलिया प्यार… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :एक ही रात में यह क्या हो गया… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :BREAKING : कल बैंक कर्मी नहीं करेंगे हड़ताल, जानें क्यों…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब दुनिया जानेगी झारखंड के हुनर और परंपरा को…जानें कैसे

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में सदियों पुरानी कला,...

रांची हाई अलर्ट पर, सादे लिबास में घूम रहे खुफिया अफसर… जानें क्यों

Ranchi : राज्यसभा चुनाव को लेकर सत्ता के गलियारों...

CM हेमंत सोरेन के विजन ने बदली गांवों की तस्वीर और तकदीर…

Ranchi : कभी झारखंड के गांवों में आम के...

चौपारण के दैहर गांव में शोक, ब्रह्मर्षि समाज के तपेदार का नि’धन…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के दैहर गांव...

बनारस से रांची आ रही बस मौ’त से टकराई, मची ची’ख-पुकार…

Ranchi : वाराणसी से रांची आ रही रेखा बस...