spot_img

आदमखोर ने ली एक और मासूम की जान… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : एक बार फिर आदमखोर ने एक 12 साल के बच्चे को अपना शिकार बना लिया। इस तेंदुए ने झपट्टा मार उसे लहूलुहान कर दिया। वह बच्चे को खींचकर जंगल की ओर ले जाने लगा। पर हो हल्ला सुन वह बच्चे को वहीं छोड़ जंगल की तरफ भाग गया। जब तक आस-पास के लोग वहां पहुंचे, बच्चा दम तोड़ चुका था। इस बच्चे की पहचान गढ़वा के कुसवार गांव के बली घांसी के बेटे हरेंद्र घांसी के रूप में की गई। यह गांव रमकंडा रेंज के जंगल से सटा हुआ है। घटना के बाद गांववालों का गुस्सा उबाल पर है। घटना बुधवार शाम साढ़े 6 बजे की है।

घटना को लेकर जो बातें सामने आई उसके अनुसार हरेंद्र अपने 2 दोस्तों के साथ घर से 100 मीटर की दूरी पर शौच करने गया था। लौटने के क्रम में तेंदुए ने उसपर अटैक कर दिया। उसके दोनों दोस्त किसी तरह जान बचाकर भागे। भागे-भागे घर पहुंच सारी बात घरवालों को बतायी। घरवाले आसपास के लोगों के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। वहां जो देखा उनके होश उड़ गये। तेंदुआ बच्चे को मार वहां से भाग चुका था। घटना के बाद लोगों को गुस्सा उबाल पर है। उनका कहना है कि तेंदुआ लगातार पिछले दो सप्ताह से किसी ने किसी घटना को अंजाम दे रहा है। मंगलवार शाम को भी रमकंडा प्रखंड के ही मंगराही गांव में अपनी मां के साथ जा रही 6 साल की बेटी पर हाथी झपट पड़ा था। खुदा का शुक्र है कि बच्ची बच गई। यहां याद दिला दें कि एक सप्ताह पहले भी तेंदुए ने रंका प्रखंड के सेवाडीह निवासी जगदेव सिंह के सात वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी को मार डाला था। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग द्वारा तेंदुए को पकड़ने के लिए कोई खास कदम नहीं उठाया जा रहा है। हालांकि वन विभाग तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल बिछा रहा है। परंतु तेंदुआ अभी तक नहीं फंस पाया है।

इसे भी पढ़ें : Xiaomi और Redmi के इन स्मार्टफोन में अब दौड़ेगा Jio True 5G

इसे भी पढ़ें :झारखंड की मशहूर एक्ट्रेस ईशा आलिया का म*र्डर… देखें

इसे भी पढ़ें :मां हीराबेन से मिलने अस्पताल पहुंचे PM मोदी, डॉक्टरों ने कही ये बात…

इसे भी पढ़ें :PM की मां की बिगड़ी तबीयत, अहमदाबाद रवाना हुये मोदी… देखें

इसे भी पढ़ें :वीडियोकॉन के संस्थापक वेणुगोपाल धूत का कैसे हुआ पतन… जानें

इसे भी पढ़ें :जनवरी में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, समय से निपटा लें अपना काम

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...