Ranchi : रांची रेलवे स्टेशन की भागती-दौड़ती भीड़, अनगिनत चेहरे और उसी शोर के बीच एक ऐसी खामोशी, जो दिल को चीर गई। प्लेटफॉर्म नंबर-01 पर ओवरब्रिज के नीचे करीब तीन महीने का एक नवजात शिशु लावारिस, बेबस और अपने ही अपनों का छोड़ा हुआ पड़ा था। लेकिन कहते हैं न, जब इंसान साथ छोड़ देता है, तब इंसानियत आगे बढ़ती है। कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता बरत रही RPF रांची की टीम ने उस खामोशी को सुना। ASI अरुण कुमार और महिला कांस्टेबल राखी कुमारी की नजर जैसे ही उस मासूम पर पड़ी, वर्दी ने फर्ज नहीं ममता निभाई। महिला कांस्टेबल राखी कुमारी ने खुद मासूम को गोद में उठाया और अपने पनाह में लाकर उसकी जान बचा ली। आस-पास मौजूद यात्रियों से पूछताछ हुई, मगर कोई जवाब नहीं मिला। CCTV खंगाले गये, एक अज्ञात शख्स बच्चे को लेकर जाता दिखा, मगर पहचान धुंधली रही। स्टेशन और आसपास हर कोना छाना गया, पर वो शख्स भीड़ में कहीं खो चुका था। आखिरकार, सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर मासूम को चाइल्ड वेलफेयर कमिटी (CWC), रांची के सुपुर्द कर दिया गया। RPF रांची को सलाम है।
रांची में अड्डेबाजी और नशापान करने वालों को चेतावनी…
Ranchi : रांची की सड़कों पर अब बेवजह जमने...
नामकुम में दिनदहाड़े 12 लाख की बड़ी चोरी, दहशत में लोग…
Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के नामकुम इलाके में मंगलवार...
सिपाही भर्ती परीक्षा की तारीख बदली अब इस रोज होगा एग्जाम…
Bihar : बिहार पुलिस में नौकरी का सपना देख...





