spot_img

ओपन बैडमिंटन इंडिया में साइना को मालविका ने हराया

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

New delhi: दिल्ली के केडी जाधव इंटोर स्टेडियम में बैडमिंटन इंडिया ओपन खेला जा रहा है।  इस बैडमिंटन टूर्नामेंट में गुरुवार को बड़ा उलटफेर हुआ। इस उलटफेर की शिकार ओलिंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट साइना नेहवाल हुई हैं। उन्हें 20 साल की मालविका बनसोड ने करारी शिकस्त दी है। बड़ी बात यह रही कि मालविका ने साइना को सीधे गेमों में हराया है।

34 मिनट तक चला खेल

मालविका नागपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने महिला सिंगल्स के दूसरे राउंड के मुकाबले में साइना को लगातार गेम में 21-17, 21-9 से हराया। दोनों प्लेयर्स के बीच यह मैच 34 मिनट तक चला। अब मालविका का अगला मैच आकर्षी कश्यप से होगा।

पहला मैच इस तरह जीती थीं साइना

 साइना ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में चेक रिपब्लिक की प्लेयर Tereza Svabikova के खिलाफ जीत दर्ज की थी। इस मैच में पहला गेम 20-22 से हारने के बाद Tereza Svabikova चोटिल होकर मैच से बाहर हो गई थीं। इस वजह से साइना को विजेता घोषित किया गया था। मालविका ने अपने पहले मैच में सामिया इमाद फारुकी को 21-18, 21-9 से हराया था।

पीवी सिंधु ने अपना मैच जीता

 दूसरे राउंड में ओलिंपिक की दो बार की मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने भी जीत दर्ज की है। उन्होंने भारत की ही ईरा शर्मा को 21-10, 21-10 के अंतर से हराया। दोनों के बीच यह मैच 30 मिनट तक चला। तीसरे राउंड यानी क्वार्टर फाइन मुकाबले में पीवी सिंधु का सामना भारत की ही अश्मिता चलिहा से होगा।

 इन खिलाड़ियों को मिला वॉकओवर

 भारतीय पुरुष स्टार शटलर एचएस प्रणॉय को वॉकओवर मिल गया है। हाल ही में उनके दोस्त हमवतन मिथुन मंथुनाथ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके चलते उन्हें वॉकओवर मिला। इनके अलावा किदाम्बी श्रीकांत, सिमरन सिंघी, खुशी गुप्ता और काव्या गुप्ता को भी वॉकओवर मिला है। टूर्नामेंट में अब तक 7 खिलाड़ी पॉजिटिव पाए गए हैं। इस कारण उनके डबल्स पार्टनर को भी कॉन्टेक्ट में आने के कारण नाम वापस लेना पड़ा।

इसे भी पढ़ें :पति संग Liplock करती दिखीं Bhagyashree, शेयर किया वीडियो

इसे भी पढ़ें : प्राइवेट दफ्तर बंद करने का आदेश, रेस्टोरेंट और बार भी नहीं खुलेंगे…

इसे भी पढ़ें : डॉक्‍टरों ने दिखाई हिम्मत और कोरोना पीड़ितों घर में गूंज उठी किलकारी

इसे भी पढ़ें : ICMR ने कोरोना टेस्ट को लेकर जारी की नयी एडवाइजरी, जानें किसे करानी है जांच

इसे भी पढ़ें : बिहार पुलिस ‍1722 कांस्टेबल की बहाली के लिए फाइनल रिजल्‍ट जारी

इसे भी पढ़ें : मकर संक्रांति पर हरिद्वार-ऋषिकेश में गंगा स्नान पर रोक

इसे भी पढ़ें : Urfi Javed ने पैंट की बटन खोल करवाया …यूजर्स ने लिख दी ये बात…देखें…

इसे भी पढ़ें : राजधानी में छुपा बैठा था PLFI सुप्रीमो का गुर्गा, पुलिस ने क्‍या किया

इसे भी पढ़ें :मंदिर परिसर में खून से लथपथ मिली लाश, पुजारी ने जो कुछ बताया…देखें वीडियो

 

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

विश्व कप से बाहर हुई टीम इंडिया…

Kohramlive : महिला टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय...

झारखंड की बेटियों का जलवा, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड में दिखायेंगी दम…

Ranchi : झारखंड की धरती ने एक बार फिर साबित...

वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू फिर टला, कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताई वजह…

Kohramlive : जिस पल का लाखों क्रिकेट प्रशंसक बेसब्री से...