‘मिड डे मील’ में हेराफेरी, बच्चों की थाली से पोषण गायब… देखें वीडियो

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil/Pooja) : सरकारी कागजों में बच्चों की थाली में पोषक भोजन, लेकिन जमीनी हकीकत में पतली दाल, चना और बच्चों की लंबी कतारें…। राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय, कटकमसांडी में मिड डे मील की ऐसी लापरवाही सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया है। जब Kohramlive टीम स्कूल पहुंची, तो बच्चे खुद आगे बढ़कर अपना दुखड़ा सुनाने लगे। बच्चों ने कहा कि मेन्यू के मुताबिक खाना नहीं मिलता, मात्रा बेहद कम, खाने में कंकड़ और कीड़े तक मिल जाते हैं। बच्चों ने बताया, सर, खाना मिलने से ज्यादा डर लगता है, कीड़ा निकल आता है। आज की हाजिरी लगभग 250 विद्यार्थी थी, लेकिन रसोई में केवल 1.5 किलो चना, पानी जैसी पतली दाल और पीने के साफ पानी का कोई इंतेजाम तक नहीं था। स्थानीय कुछ लोगों और अभिभावकों का सीधा आरोप है कि बच्चों का बजट जानबूझकर बचाया जा रहा है। सरकार बच्चों की संख्या के अनुसार पूरा फंड, पूरी खाद्य सामग्री भेजती है, लेकिन स्कूल में उसका अता-पता नहीं। लोगों का कहना है कि “राशन और बजट में ऊपर से नीचे तक खेल चल रहा है, किसकी जेब गर्म हो रही है, यह जांच का बड़ा मुद्दा है।” अब सबकी निगाह हजारीबाग के DC पर है। ग्रामीणों ने मांग की है कि भ्रष्टाचार में शामिल लोगों की पहचान हो, बच्चों की थाली से चोरी करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो, स्कूल में स्वच्छ, सुरक्षित और पौष्टिक भोजन सुनिश्चित किया जाये। सुनें क्या बोले स्कूली बच्चें…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बाप रे! फिर बढ़ गये पेट्रोल-डीजल के दाम, कितना… जानें

Ranchi : देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में...

दांत के इलाज के बहाने शर्मनाक हरकत! युवती ने डेंटिस्ट पर किया FIR

Ranchi(Akhilesh Kumar) : राजधानी रांची से एक बेहद गंभीर...

हजारीबाग में पुलिस अलर्ट, हुआ मॉक ड्रिल…

Hazaribagh (Pooja Banerjee) : आगामी बकरीद पर्व को लेकर...

अभी समझाइश, दो दिन बाद सीधा चालान…

Hazaribagh(Pooja Banerjee): हजारीबाग शहर की सड़कों पर लगने वाले...

नई-नवेली दुल्हन जी न सकी, क्या हुआ… जानें

Hazaribagh : सात फेरों के साथ जिस बेटी को...