spot_img

Road Accident में युवा उप मुखिया की मौत, शोक की लहर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पाकुड़ : पाकुड़ में Road Accident की दुखद घटना हुई है। इसमें एक युवा उप मुखिया की दर्दनाक मौत हो गई है। यह दुर्घटना पाकुड़ के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर मोड़ के पास हुई। इसमें एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर नरोत्तमपुर पंचायत के उप मुखिया मुमताकिम शेख की मौत हो गई।

सिर्फ 32 साल के थे उप मुखिया

मुमताकिम शेख महज 32 साल के थे। वाहन बहुत तेज गति में था और इसकी चपेट में आकर उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस उस अज्ञात वाहन की पहचान में भी जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें : रांची में अपराधी बेखौफ, बिल्डर के घर पर की गोलियों की बौछार (Exclusive Video)

Road Accident  के बाद पूरी पंचायत शोकाकुल

युवा मुखिया की हादसे में मौत की खबर से नरोत्तमपुर पंचायत में शोक का माहौल है। वे काफी लोकप्रिय और समाज सेवी प्रवृति के थे। इस कारण सभी लोगों में उनकी अलग पहचान थी। उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सभी लोग उनके घर सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : न रहम, न करम, सिर्फ भागते हैं “माल” के पीछे

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

Ranchi : रांची में 21 जगह निषेधाज्ञा, जानें कहां और कब…

Ranchi में 3 मई को होने वाली NEET-UG परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित