कोहराम लाइव डेस्क : स्किन की सेहत की देखभाल हर मौसम में उस पर पड़ने वाले प्रभाव के अनुसार करनी पड़ती है। सभी चाहते हैं कि उनकी त्वचा चिकनी और ग्लोइंग यानी चमकदार हो। इसके लिए देसी लेमन टोनर का प्रयोग फायदेमंद होता है। ओपन पोर्स की समस्या बढ़ने का सबसे बड़ा कारण होता है टोनर का इस्तेमाल न करना। इससे चेहरा टोन अप यानी स्वस्थ नजर नहीं आता और स्किन जवां भी नहीं लगती है।
इसे भी पढ़ें :फाइबर युक्त भोजन लेने से खाना खाते ही शौच जाने की परेशानी से मिलेगी मुक्ति
फेशवॉश के बाद लगाएं टोनर
त्वचा पर खुले हुए स्किन पोर्स ना दिखाई पड़ें, इसके लिए हर बार फेशवॉश करने के बाद स्किन टोनर लगाना बहुत जरूरी होता है। इससे आपके स्किन पोर्स यानी रोम छिद्र छोटे हो जाएंगे और स्किन में टाइटनेस आ जाएगी। ऐसा नहीं करने पर पोर्स में गंदगी जमा होती है, जिस वजह से पिंपल्स, ब्लैक हेड्स और एक्सट्रा ऑयल आने जैसी समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं।
इसे भी पढ़ें :बीवी गुस्सा करे तो मत हों परेशान, प्यार से समझाना ही बेहतर
विटामिन सी स्किन को बनाता है ग्लोइंग
सबसे पहले नींबू को धो लें और उन्हें छील लें। अब नींबू के छिलकों को मिक्सर में डालें। अब इसमें 2-3 चम्मचगुलाब जल डालें।अब इन दोनों चीजों को पीसकर पेस्ट बना लें।
नींबू में विटामिन-सी होता है, जो स्किन को ग्लोइंग बनाता है। इसके उपयोग से डार्क स्पॉट्स और रिंकल्स दूर होते हैं।
इसे भी पढ़ें :कभी न लगाएं केमिकल युक्त सिंदूर, बालों को हो सकता है नुकसान
गुलाब जल में मिलाएं नींबू
नींबू का उपयोग हमेशा गुलाब जल या दूसरे चीजों के साथ मिलाकर ही करना चाहिए, क्योंकि यह स्किन पर बहुत जल्दी रिएक्ट करता है। इससे आपको जलन हो सकती है। तैयार पेस्ट को बाउल में छान लें। अब इसमें एक चुटकी हल्दी और 1 चम्मच ऐलोवेरा जेल मिलाएं और सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। तैयार मिश्रण को छानकर एक स्प्रे बॉटल में भर लें और नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करें। नींबू स्किन टोनर को चेहरा धोने और पोंछने के बाद रुई की मदद से चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे लगाने के 1 से 2 मिनट बाद आप कोई भी क्रीम या मॉइश्चराइजर त्वचा पर लगाया जा सकता है।






