spot_img

World Mental Health Day पर लोगों को संवेदनशील और जागरूक करें

Date:

spot_img
spot_img

कोहराम लाइव डेस्क : World Mental Health Day 2020 भागती दौड़ती जिंदगी में शरीर की थकान एक आम बात है। शारीरिक बीमारी सभी को नजर आती है या कम से कम पीड़ित को इसके बारे में पता होता है कि वे बीमार हैं और उसे इलाज की जरुरत है। लेकिन दिमागी बीमारी या दिमागी रूप से बीमार होने पर कभी-कभी उस इंसान को भी पता नहीं चलता, जो खुद इस बीमारी से जूझ रहा होता है। लोगों को Mental Health के प्रति संवेदनशील और जागरूक करने के उद्देश्य से 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।

क्यों मनाया जाता है विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 

आज दुनिया में कई कारणों से लोग डिप्रेशन या अन्य दिमागी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। कई बार लोग दिमागी रोग की चपेट में इस प्रकार आ जाते हैं कि उन्हें सुसाइड के ख्याल भी आने लगते हैं। ऐसे में विश्व को मेंटल हेल्थ के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह दिन मनाया जाता है।

इसे भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर Mahendra Singh Dhoni की बेटी पर अभद्र टिप्‍पणी, बढ़ाई गई फार्म हाउस की सुरक्षा

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2020 की थीम 

हर साल World Mental Health Day के लिए एक थीम रखी जाती है। इस बार की थीम “सभी के लिए मानसिक स्वास्थ्य : अधिक से अधिक निवेश, ज्यादा से ज्यादा पहुंच” रखी गई है। इसी थीम पर पूरे विश्व में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का इतिहास 

World Mental Health Day पर पहली बार साल 1992 में संयुक्त राष्ट्र (UN) के उप महासचिव रिचर्ड हंटर और वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल की पहल पर मनाया गया था। ये 150 से अधिक सदस्य देशों वाला एक वैश्विक मानसिक स्वास्थ्य संगठन है। इसके बाद साल 1994 में तत्कालीन संयुक्त राष्ट्र के महासचिव यूजीन ब्रॉडी के सुझाव के बाद विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस को एक थीम के साथ मनाने की शुरुआत की गई। सन् 1994 में पहली बार “दुनिया भर में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार।” नामक थीम के साथ विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया था। तब से हर साल 10 अक्टूबर को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए वैश्विक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। ऑस्ट्रेलिया समेत कुछ देशों में दिमागी रोगों से बचने और उनके नुकसान के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह (Mental Health Week) भी मनाया जाता है।

इसे भी पढ़ें : सोवरेन गोल्ड बॉन्ड का RBI ने तय किया रेट, जानिये कौन कर सकता है निवेश

इसे भी पढ़ें :

दूसरे दिन भी CID दफ्तर पहुंचे एल ख्यांग्ते

Ranchi : 14वीं JPSC पीटी परीक्षा में कथित अनियमितताओं...

सावन चढ़ते ही रांची के बाजार गुलजार, इनकी सबसे ज्यादा डिमांड…

Ranchi : सावन की दस्तक के साथ ही रांची...

एसी ट्रेन में जलाया दीया-अगरबत्ती, वीडियो वायरल…

Kohramlive : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से...

बाहर आते ही माधुरी ग्रोवर ने खोले जेल के अंदर के राज…

Kohramlive : रियलिटी शो 'लॉक अप 2' लगातार अपने...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दूसरे दिन भी CID दफ्तर पहुंचे एल ख्यांग्ते

Ranchi : 14वीं JPSC पीटी परीक्षा में कथित अनियमितताओं...

सावन चढ़ते ही रांची के बाजार गुलजार, इनकी सबसे ज्यादा डिमांड…

Ranchi : सावन की दस्तक के साथ ही रांची...

एसी ट्रेन में जलाया दीया-अगरबत्ती, वीडियो वायरल…

Kohramlive : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से...

बाहर आते ही माधुरी ग्रोवर ने खोले जेल के अंदर के राज…

Kohramlive : रियलिटी शो 'लॉक अप 2' लगातार अपने...