Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग(Hazaribagh)के बरही में बैंक में दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात हो गई। बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में चार हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने धावा बोला और करीब 2 करोड़ रुपये का सोना और 5 लाख रुपये नकद लूट लिया।
हजारीबाग में दिनदहाड़े बैंक में धावा, करोड़ों बटोर कर ले गये… देखें वीडियो#Hazaribagh #barhi #bankrobbery #BankofMaharashtra #alert #jharkhand pic.twitter.com/j2O4vrqXEj
— KohramLive (@KohramLive) April 24, 2026
Hazaribagh पुलिस जांच में जुटी
मिली जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने चेहरे ढके हुये थे। एक हेलमेट में, बाकी मास्क और गमछे में। बैंक में घुसते ही उन्होंने कर्मचारियों को बंधक बना लिया, मारपीट की और लॉकर खुलवाकर पूरा माल समेट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने बैंक को बाहर से बंद कर दिया और फरार हो गये, जिससे कुछ देर तक किसी को भनक तक नहीं लगी।
सुनें क्या बोले बरही के SDPO
Hazaribagh में दिनदहाड़े बैंक में धावा, क्या बोले बरही के SDPO… देखें वीडियो #HAZARIBAGH #BANKROBBERY #BARHI #JHARKHAND pic.twitter.com/iACgwOVrRx
— KohramLive (@KohramLive) April 24, 2026

घटना को जिस तौर, तरीके और अंदाज से अंजाम दिया गया है उससे लग रहा है कि वारदात एक सटीक प्लानिंग के साथ की गई। गौरतलब है कि यह शाखा महज 7-8 महीने पहले ही शुरू हुई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
इसे भी पढ़े : मां चली गई, पर बेटा डटा रहा मैदान पर…
इसे भी पढ़े : IPL सट्टेबाजी का बड़ा खुलासा, 4 करोड़ कैश बरामद…








