Hazaribagh (Sunil Sahu) : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र में रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिये बड़कागांव के थानेदार दीपक सिंह एक्शन मोड में हैं और अवैध शराब, अफीम तथा गांजा के कारोबारियों को तीखी चोट दी है। थानेदार दीपक सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि क्षेत्र में किसी भी हाल में अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखना पुलिस की पहली प्राथमिकता है। इसके लिये लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नापोखुर्द गांव में छापेमारी की। इस दौरान अवैध रूप से तैयार की जा रही शराब को जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में तहलका मच गया है। थानेदार ने कहा कि जो लोग अवैध कारोबार में लिप्त हैं, वे स्वयं इसे बंद कर दें, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में होने वाली किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जायेगी।
रामनवमी को लेकर बड़कागांव में बड़ी कार्रवाई…
Date:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…
Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...
साप्ताहिक राशिफल (28 जून-4 जुलाई): इन राशियों पर होगी धन और कामयाबी की बरसात…
Kohramlive : 28 जून से 4 जुलाई 2026 तक...
जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…
Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...
इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…
Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...
लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…
UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...







