spot_img

CM बड़ा एक्शन, एक साथ 15 अधिकारी सस्पेंड…

Date:

spot_img
spot_img

Bihar : बिहार के CM सम्राट चौधरी ने लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। राजधानी पटना स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित सहयोग शिविर के दौरान CM ने जनता की शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेने वाले 15 अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित करने का निर्देश दिया है। इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। निलंबित होने वालों में कई अंचल अधिकारी (CO), एक प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), नगर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारी और अभियंता शामिल हैं। कार्रवाई चार अलग-अलग विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों पर की गई है।

सहयोग शिविर में CM ने खुद सुनी जनता की आवाज

मुख्यमंत्री सचिवालय में चल रहे सहयोग शिविर में सम्राट चौधरी खुद अलग-अलग जिलों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान लोगों ने जमीन, राजस्व, विकास योजनाओं और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें रखीं। शिकायतों की समीक्षा के दौरान कुछ अधिकारियों की कार्यशैली और जनता की समस्याओं के समाधान में लापरवाही का मामला सामने आया। बताया गया कि संबंधित अधिकारियों के खिलाफ पहले से भी शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद CM सम्राट चौधरी ने सख्त कदम उठाते हुये 15 अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित करने का निर्देश दिया।

मुंगेर से सुपौल तक कार्रवाई

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिन 15 अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उनकी सूची इस प्रकार है:

क्रमजिलाअधिकारी/कर्मचारी और पद
1मुंगेरजय प्रकाश, अंचल अधिकारी, हवेली खड़गपुर
2मुंगेरअर्चना कुमारी, अंचल अधिकारी, टेटिया बंबर
3भोजपुररवि रंजन, BDO, आरा सदर
4कटिहारसंजीव कुमार, अंचल अधिकारी, कोढ़ा
5भागलपुरसंतोष कुमार सुमन, अंचल अधिकारी, नवगछिया
6अररियापंकज कुमार, अंचल अधिकारी, फारबिसगंज
7गयारमेश कुमार, अंचल अधिकारी, बोधगया
8जहानाबादरंजीत कुमार उपाध्याय, अंचल अधिकारी, मखदुमपुर
9सुपौलप्रियंका सिंह, अंचल अधिकारी, त्रिवेणीगंज
10सुपौलवीणा वैशाली, कार्यपालक पदाधिकारी, निर्मली एवं सिमराही
11शेखपुरारोहित कुमार दुबे, सहायक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल
12मुजफ्फरपुरभोला नाथ, कनीय अभियंता, कुढ़नी
13पश्चिम चंपारणश्याम बाबू राय, कनीय अभियंता, मझौलिया
14सीतामढ़ीपवन कुमार, कनीय अभियंता, सुरसंड
15गोपालगंजशुभम कुमार, राजस्व कर्मचारी

नोट: शुभम कुमार का तत्कालीन पदस्थापन उचकागांव अंचल, गोपालगंज में था। वर्तमान में उनका पदस्थापन बाजपट्टी अंचल, सीतामढ़ी में है।

इसे भी पढ़ें :

500 रुपये में थमा दिया फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र, सेंटर सील…

Dhanbad : धनबाद में होमगार्ड की वर्दी पहनने का...

तमाड़ में शराब पीने के दौरान खू’नी खेल, युवक की ले ली जान…

Ranchi : महज एक हॉर्न की आवाज और फिर...

छोटे भाई ने बड़े भाई को मा’र डाला…

Garhwa(Nityanand Dubey) : जिस आंगन में दोनों भाइयों ने...

कंधे पर सवार होकर नदी पार कर रहे थे विधायक, धड़ाम से गिरे पानी में…

Palamu : सत्ता की कुर्सी पर बैठकर जनता की...

अनंत सिंह की बेटी की शादी में शाही ठाठ, घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी थार…

Bihar : बिहार की राजनीति में अपने अलग अंदाज...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

500 रुपये में थमा दिया फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र, सेंटर सील…

Dhanbad : धनबाद में होमगार्ड की वर्दी पहनने का...

तमाड़ में शराब पीने के दौरान खू’नी खेल, युवक की ले ली जान…

Ranchi : महज एक हॉर्न की आवाज और फिर...

छोटे भाई ने बड़े भाई को मा’र डाला…

Garhwa(Nityanand Dubey) : जिस आंगन में दोनों भाइयों ने...

कंधे पर सवार होकर नदी पार कर रहे थे विधायक, धड़ाम से गिरे पानी में…

Palamu : सत्ता की कुर्सी पर बैठकर जनता की...

अनंत सिंह की बेटी की शादी में शाही ठाठ, घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी थार…

Bihar : बिहार की राजनीति में अपने अलग अंदाज...