spot_img

कंधे पर सवार होकर नदी पार कर रहे थे विधायक, धड़ाम से गिरे पानी में…

Date:

spot_img
spot_img

Palamu : सत्ता की कुर्सी पर बैठकर जनता की तकलीफों को समझना शायद आसान नहीं होता। लेकिन कभी-कभी हालात इंसान को उसी रास्ते पर ले आते हैं, जहां से गुजरकर आम आदमी रोज अपनी मुश्किलों से जूझता है। पलामू के बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के घासीदाग मे नदी पार करने के लिये राजद विधायक नरेश प्रसाद सिंह ग्रामीण के कंधे पर सवार हो गये। मगर बीच नदी में कदम लड़खड़ाये और अगले ही पल विधायक और उन्हें कंधे पर उठाने वाले ग्रामीण, दोनों पानी में जा गिरे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।

धार्मिक समारोह में जाने की थी तैयारी

यह मामला पलामू के घासीदाग पंचायत का है। सोमवार देर शाम बिश्रामपुर के राजद विधायक नरेश प्रसाद सिंह एक धार्मिक समारोह में शामिल होने के लिये गांव पहुंचे थे। ग्रामीणों ने उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित किया था। लेकिन गांव तक पहुंचने के रास्ते में धुरिया नदी आड़े आ गई। नदी में पानी होने के कारण विधायक ने खुद पैदल नदी पार करने के बजाय एक  ग्रामीण के कंधे का सहारा लेना बेहतर समझा। ग्रामीण उन्हें कंधे पर बैठाकर नदी पार कराने लगा। लेकिन जैसे ही दोनों नदी की बीच धारा में पहुंचे, संतुलन बिगड़ गया। फिर क्या था, विधायक और ग्रामीण दोनों पानी में जा गिरे। हालांकि, राहत की बात यह रही कि नदी में पानी घुटने तक ही था। इस वजह से किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

मुखिया अंजू देवी का तीखा हमला

घटना को लेकर घासीदाग पंचायत की मुखिया अंजू देवी ने विधायक के व्यवहार पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने मीडिया से कहा कि एक दलित व्यक्ति के कंधे पर बैठकर नदी पार करना विधायक की सामंती मानसिकता को दर्शाता है। ग्रामीण लंबे समय से पुल निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन विधायक ने कभी इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दिया। मुखिया ने तंज कसते हुये कहा कि अब जब विधायक खुद नदी में गिरे हैं, तो शायद उन्हें जनता के रोजमर्रा के दर्द और परेशानियों का अहसास होगा।

इसे भी पढ़ें :

500 रुपये में थमा दिया फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र, सेंटर सील…

Dhanbad : धनबाद में होमगार्ड की वर्दी पहनने का...

तमाड़ में शराब पीने के दौरान खू’नी खेल, युवक की ले ली जान…

Ranchi : महज एक हॉर्न की आवाज और फिर...

छोटे भाई ने बड़े भाई को मा’र डाला…

Garhwa(Nityanand Dubey) : जिस आंगन में दोनों भाइयों ने...

अनंत सिंह की बेटी की शादी में शाही ठाठ, घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी थार…

Bihar : बिहार की राजनीति में अपने अलग अंदाज...

CM का बड़ा आदेश, निशा भगत प्रकरण की जांच अब CBI करेगी…

Ranchi : राजधानी रांची के बहुचर्चित निशा भगत प्रकरण...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

500 रुपये में थमा दिया फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र, सेंटर सील…

Dhanbad : धनबाद में होमगार्ड की वर्दी पहनने का...

तमाड़ में शराब पीने के दौरान खू’नी खेल, युवक की ले ली जान…

Ranchi : महज एक हॉर्न की आवाज और फिर...

छोटे भाई ने बड़े भाई को मा’र डाला…

Garhwa(Nityanand Dubey) : जिस आंगन में दोनों भाइयों ने...

अनंत सिंह की बेटी की शादी में शाही ठाठ, घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी थार…

Bihar : बिहार की राजनीति में अपने अलग अंदाज...

CM का बड़ा आदेश, निशा भगत प्रकरण की जांच अब CBI करेगी…

Ranchi : राजधानी रांची के बहुचर्चित निशा भगत प्रकरण...