spot_img

छोटे भाई ने बड़े भाई को मा’र डाला…

Date:

spot_img
spot_img

Garhwa(Nityanand Dubey) : जिस आंगन में दोनों भाइयों ने बचपन बिताया, जिस घर में कभी हंसी-खुशी के पल गुजरे होंगे, उसी घर में खून के रिश्ते का ऐसा अंत होगा, किसी ने शायद सोचा भी नहीं था। जिस छोटे भाई के साथ जीवन के कई पड़ाव गुजारे, उसी पर बड़े भाई की जान लेने का आरोप है। गढ़वा के मंगरदह गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाली एक ऐसी ही वारदात सामने आई है, जहां छोटे भाई ने बांस के मोटे डंडे से बड़े भाई के सिर पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। हैरानी की बात यह है कि मौत के बाद शव का बिना पोस्टमार्टम कराये ही गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार करने की तैयारी की जा रही थी। लेकिन पुलिस को इसकी भनक लग गई और मौके पर पहुंचकर उसने पूरी कोशिश नाकाम कर दी। पुलिस ने आरोपी छोटे भाई सुरेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

रात के सन्नाटे में शुरू हुआ विवाद

यह घटना नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के मंगरदह गांव की है। पुलिस के मुताबिक, 8 नवंबर की रात करीब 10.30 बजे दिलेश सिंह खाना खाने के बाद सो रहे थे। तभी उनके छोटे भाई सुरेश सिंह ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि सुरेश उन्हें खींचकर घर से बाहर ले आया। परिजनों ने बीच-बचाव कर विवाद शांत कराने की कोशिश की, लेकिन गुस्से में आगबबूला सुरेश ने बांस के मोटे डंडे से बड़े भाई के सिर पर जोरदार वार कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि दिलेश सिंह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में उन्हें नगर ऊंटारी अस्पताल लेकर पहुंचे। दिलेश सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया। वहां से भी उन्हें डाल्टनगंज ले जाने की सलाह दी गई। परिजन उन्हें बचाने की उम्मीद में लेकर आगे बढ़े, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दिलेश सिंह ने दम तोड़ दिया। परिवार की उम्मीदें टूट गईं और घर में मातम पसर गया। मौके पर मृतक के बड़े भाई राम बालेश्वर सिंह का फर्दबयान दर्ज किया गया। पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुये आरोपी सुरेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया खून लगा बांस का डंडा भी बरामद कर जब्त कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें :

500 रुपये में थमा दिया फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र, सेंटर सील…

Dhanbad : धनबाद में होमगार्ड की वर्दी पहनने का...

तमाड़ में शराब पीने के दौरान खू’नी खेल, युवक की ले ली जान…

Ranchi : महज एक हॉर्न की आवाज और फिर...

कंधे पर सवार होकर नदी पार कर रहे थे विधायक, धड़ाम से गिरे पानी में…

Palamu : सत्ता की कुर्सी पर बैठकर जनता की...

अनंत सिंह की बेटी की शादी में शाही ठाठ, घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी थार…

Bihar : बिहार की राजनीति में अपने अलग अंदाज...

CM का बड़ा आदेश, निशा भगत प्रकरण की जांच अब CBI करेगी…

Ranchi : राजधानी रांची के बहुचर्चित निशा भगत प्रकरण...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: