spot_img
spot_img
spot_img

बड़ा हादसा : स्‍कूल की दीवार गिरने से 6 की मौत, 3 लापता

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

खगड़िया : खगड़िया में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ। स्कूल की दीवार गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग लापता हैं और तीन लोग सुरक्षित बच निकले। घटना खगड़िया के महेशखूंट थाना क्षेत्र के बन्नी चंडी टोला गांव की है। लापता मजदूरों की तलाश की जा रही है। मलबा को हटाने के ‍लिए 2 JCB मशीन लगाई गई है। इस हादसे पर सीएम नीतीश कुमार ने शोक जताया है और मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

इसे भी पढ़ें : …और इस अंदाज में विधानसभा पहुंची विधायक अंबा प्रसाद, हो रही चर्चा

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मध्य विद्यालय के पास नाले का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए JCB से खुदाई की जा रही थी। स्कूल की चहारदीवारी को जड़ तक खोद दिया गया था। जिससे स्‍कूल की दीवार गिर गई और वहां काम कर रहे 12 मजदूर दब गए। जिसमें 6 की मौत हो गई। वहीं तीन मजदूर सुरक्षित बच निकले और तीन मजदूर अब भी लापता हैं।

इसे भी पढ़ें : नक्‍सली संगठन TSPC को झटका, 10 लाख और एक लाख के इनामी ने डाला हथियार

घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर DM शत्रुंजय मिश्रा, DSP, गोगरी SDO सहित कई आलाधिकारी पहुंचे और बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि इसकी जांच-पड़ताल कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। संजय सिंह, सुधीर सिंह ठेकेदार के द्वारा नाली निर्माण का कार्य कराया जा रहा था।

मरने वालों में ये शामिल

  • प्रमोद पासवान 40, पिता फूलो पासवान चैधा बन्नी
  • ललित कुमार शर्मा 25, पिता विदेश्वरी शर्मा चैधा बन्नी
  • छैला तांती 30, पिता श्री तांती काश नगर बेलदौर नाना के यहां चैधा बन्नी में
  • शिवशंकर सिंह 25, पिता शैलेंद्र सिंह, हरदयाल न्यूज बन्नी
  • ज्ञानदेव पासवान 25, पिता बिजो प्रसाद, चैधा बन्नी
  • झुलन तांती 25, पिता नित्यानंद तांती चैधा बन्नी

इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची के इस इलाके में चल रहा था @Sex Racket, पुलिस के पहुंचते ही मचा हड़कंप

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...