मझिआंव CO सस्पेंड, शराब, शबाब और कवाब ने डुबोया करियर…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : कहते हैं, अधिकार अगर संयम से न बंधे तो अहंकार बन जाते हैं। गढ़वा के मझिआंव CO प्रमोद कुमार को सस्पेंड कर दिया गया। सत्ता की कुर्सी पर बैठे यह अधिकारी धीरे-धीरे अनियमितताओं और आरोपों के दलदल में फंसता गया। हाल के महीनों में प्रमोद कुमार का नाम कई विवादों से जुड़ा रहा। हालांकि वह तब सुर्खियों में आये जब उनकी पत्नी ने उन्हें सरकारी क्वार्टर में एक गैर महिला के साथ रेड हैंड पकड़ा, लेकिन सरकार ने स्पष्ट किया कि निलंबन का कारण यह निजी मामला नहीं, बल्कि उनके कार्यकाल में व्याप्त गंभीर आरोप हैं। उन पर लगे आरोपों की सूची एक अधिकारी की मर्यादा को झकझोर देने वाली है, जैसे, जनता से दुर्व्यवहार और मारपीट, अभद्र भाषा और धमकी देना, कार्यालय समय में शराब सेवन, वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार एवं जनप्रतिनिधियों से टकराव और समन्वय की कमी। गढ़वा के DC दिनेश कुमार यादव ने बीते 26 सितंबर को इन सब बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार कर राज्य सरकार को भेजी थी। सरकार ने जांच रिपोर्ट पर सहमति जताते हुये निलंबन की कार्रवाई की है। CO के खिलाफ सबसे पहली आवाज मझिआंव प्रखंड प्रमुख आरती दूबे की थी। उन्होंने 24 जुलाई को तीन अलग-अलग पत्रों में CO की करतूतों का ब्योरा भेजा था। उनकी शिकायतों में कार्यालय में लोगों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट, बिना विज्ञापन के अवैध बहाली और प्रखंड प्रमुख के अधिकारों का हनन शामिल था। इन पत्रों के बाद DC ने मामले की गहन जांच कराई और जब आरोपों की पुष्टि हुई, तो शासन ने तुरंत निलंबन की मंज़ूरी दे दी। निलंबन अवधि के दौरान प्रमोद कुमार को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय, रांची में स्थानांतरित किया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दोस्ती, दुश्मनी और मौ’त का खेल, 3 दिन बाद खुला राज…

Palamu : बीते 27 मई से लापता मुजाहिद अंसारी...

लापता भाई-बहन की ला’शें मिली, दहला हजारीबाग, गुस्सा उबाल पर…

Hazaribagh : हजारीबाग में 27 मई से रहस्यमय ढंग...

गढ़वा के ये तीन गांव प्रशासन के रडार पर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों...

तेजाब पीड़ितों को मिला हौसले का सहारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : जिंदगी पर तेजाब का हमला कई...