Kohramlive : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की हिंदुत्व विचारक और स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर पर की गई टिप्पणी को लेकर घमासान जारी है। विरोध के बीच राहुल को समर्थन भी मिल रहा है। महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी ने राहुल के बयान के समर्थन किया है। उन्होंने कहा, यह सच है कि सावरकर अंग्रेजों के दोस्त थे, उन्होंने अंग्रेजों से जेल से बाहर निकलने के लिए माफी मांगी थी। ऐसा नहीं है कि हमने इसे व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी से लिया है, इतिहास में सबूत हैं।
It is true that Veer Savarkar was friends with the Britishers, he apologised to the Britishers to move out of prison…It is not like we have taken it from WhatsApp university, there is evidence in history: Tushar Gandhi, Grandson of Mahatma Gandhi pic.twitter.com/aLPopGqFIi
— ANI (@ANI) November 18, 2022
यात्राओं ने कई क्रांतियों को जन्म दिया
राहुल की भारत जोड़ो यात्रा पर तुषार गांधी ने कहा कि यात्राएं परंपरा का हिस्सा हैं, जिन्होंने वर्षों में कई क्रांतियों को जन्म दिया है। आज जब देश हमारे पूर्वजों द्वारा स्थापित किए गए मूल्यों के खिलाफ आगे बढ़ रहा है, तो लोगों के लिए यह समझना महत्वपूर्ण हो जाता है कि हमने हार नहीं मानी है।
सावरकर के गांव के लोगों ने राहुल की टिप्पणी पर जताया विरोध
राहुल गांधी की सावरकर पर टिप्पणी के विरोध में सावरकर की जन्मस्थली नासिक के भगूर में लोगों ने शुक्रवार को बाजार बंद रखा। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अकोला जिले के वाडेगांव में गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया था कि विनायक दामोदर सावरकर ने अंग्रेजों की मदद की थी और कारागार में रहने के दौरान उन्होंने डर के कारण माफीनामे पर हस्ताक्षर करके महात्मा गांधी और अन्य समकालीन भारतीय नेताओं को धोखा दिया था।
इसे भी पढ़ें : गाजा पट्टी में लगी भयंकर आग, 9 बच्चों सहित 21 लोगों की गई जान
इसे भी पढ़ें : प्यार के 35 टुकड़े, खलनायक आफताब फंस गया इस सवाल पर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन से ED ने की लंबी पूछताछ, पत्नी कल्पना सोरेन संग गये घर, देखें….
इसे भी पढ़ें : प्यार का खौफनाक अंजाम, गुड्डी का किया ये हाल…देखें












