चाईबासा : पुलिस ने भाकपा माओवादी जोनल कमेटी मेंबर महाराज प्रमाणिक दस्ते के दो सक्रिय सदस्यों को पकड़ा है। गिरफ्तार उग्रवादियों में एतवा मुंडा उर्फ बुढ़न मुंडा और गालू मुंडा उर्फ लालू मुंडा शामिल है। दोनों के पास से पुलिस ने संगठन का सर्कुलर, रीजनल कमांडर का जनता के लिए संदेश की प्रति, पीएलजीए का पर्चा, संगठन में नये भर्ती साथियों की शिक्षा के लिए प्रश्न पुस्तिका समेत कई अन्य सामान बरामद किया। पूछताछ में दोनों ने महाराज प्रमाणिक दस्ते के लिए काम करने की बात स्वीकारी है। दोनों ने बताया कि महाराज प्रमाणिक के आदेश पर टोकलो, पैदमपुर, लांजी, रोलाहातू, दड़कदा आदि इलाके में युवाओं को संगठन में भर्ती होने के लिए प्रेरित करने का काम करता था।
इसे भी पढ़ें : Chatra में अजब प्रेम की गजब कहानी : बहन बनी सास, बेटा बना अपने ही बाप का साढू
गिरफ्तार एतवा मुंडा ने बताया कि लांजी पहाड़ पर पुलिस के साथ मुठभेड़ एवं सरायकेला-खरसावां के कुचाई थाना अंतर्गत नीमडीह में पुलिस एवं महाराज प्रमाणिक दस्ते के साथ मुठभेड़ में भी वह शामिल था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को पकड़ा।
इसे भी पढ़ें : Corona @Ranchi : बिशप स्कूल से 16, पूर्व सीएस का पूरा परिवार कोरोना+VE, मेकॉन बना मिनी कंटेनमेंट जोन










