Kohramlive Desk : सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी बाला के वायरल डांस वीडियो ने हर तरफ घूम मचा रखी है। यह इतना फेमस और आकर्षक लगा कि बॉलीवुड की धक-धक गर्ल और डांस क्वीन माधुरी दीक्षित ने भी इसे फॉलो करना शुरू कर दिया। बता दें कि माधुरी दीक्षित ने अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ‘मेरा दिल ये पुकारे आजा’ गाने के रिमिक्स वर्जन पर वायरल पाकिस्तानी लड़की के स्टेप्स को फॉलो करती दिख रही हैं।
अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर माधुरी ने शेयर किया वीडियो
माधुरी दीक्षित ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से ये वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ऑफ व्हाइट कलर की खूबसूरत साड़ी में बेहद सुंदर दिख रही हैं। माधुरी हमेशा की तरह चेहरे पर मुस्कान लिए डांस करती नजर आ रही हैं। माधुरी बिल्कुल वहीं स्टेप्स कर रही हैं जो वायरल वीडियो में पाकिस्तानी लड़की करती दिखती है। माधुरी का ये वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है, हालांकि कुछ लोग यकीन नहीं कर पा रहे कि जिसे सभी फॉलो करते हैं, वो माधुरी किसी और को फॉलो कर रही हैं। माधुरी दीक्षित के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा, वाह माधुरी मैम भी आज दूसरों की हूक स्टेप फॉलो कर रही हैं। एक फैन ने लिखा, जब क्वीन खुद ट्रेंड में शामिल होती है तो और कौन ट्रेंड जीत सकता है।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें : खुशी-खुशी सौतन बनीं Engineer बहनें, देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : गैं’गरे’प का वीडियो बना खामोश किया
इसे भी पढ़ें :भरे बाजार दोस्त की बीवी के कर डाले टुकड़े-टुकड़े… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :ट्रांसप्लांट हुई RJD सुप्रीमो की किडनी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :झासा की अध्यक्ष बनीं रंजीता हेम्ब्रम, राहुल कुमार बने महासचिव
इसे भी पढ़ें :‘हमर बेटवा के हाईवा चीप मोराय देलेक’, एक रोती मां क्या बोल गई… देखें






