spot_img
spot_img
spot_img

कैंब्रियन स्कूल में जल संरक्षण के लिए किया गया जागरूक

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : विश्‍व जल दिवस के अवसर पर सोमवार को कांके रोड स्थित कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम किया गया। प्राचार्या नीता पांडेय ने कहा कि जल सृष्टि का आधार है। धरती पर इसका सीमित स्रोत है। जल की बचत न की जाए तो, आगामी पीढ़ियां बूंद-बूंद के लिए तरस जाएंगी। परिवार,विद्यालय और समाज द्वारा बच्चों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा किया जाए, तो पृथ्वी को धूसर होने से बचाया जा सकता है। जल एक अमूल्य धरोहर है और इसे सहेजने का संकल्प प्रत्येक व्यक्ति को लेना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : तंत्र-मंत्र के चक्‍कर में चढ़ा दी ढाई साल के मासूम की बलि, फिर हुआ ये…

नमामि गंगे पर भावपूर्ण प्रस्तुति

इससे पहले ‘ वेलूइंग वाटर’ थीम पर आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक सतीश मिश्रा द्वारा रचित ‘जल ही जीवन है, सृष्टि को जल..’ शीर्षक गीत पर बारहवीं की छात्रा दृष्टि भट्ट ने भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया। छात्रा हंसिका, तनु कुमारी और सुप्रिया ने ‘जल ना जाए जल ‘..शीर्षक गीत पर जल के महत्व को नृत्य द्वारा रेखांकित किया। नमामि गंगे पर भावपूर्ण प्रस्तुति दी। एक्टिविटी कोऑर्डिनेटर आशा राज ने जल के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि सूखते पोखर, मौन खड़ा नल,बता रहा है- जल ही जीवन का संबल। कार्यक्रमों का संयोजन एक्टिविटी कोऑर्डिनेटर आशा राज, शिक्षिका सुषमा तिवारी और प्रियंका चक्रवर्ती ने किया।

इसे भी पढ़ें : BREAKING : BIT मोड़ के पास दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें : पुलिस ने दो अफीम तस्करों को दबोचा, दो किलो अफीम बरामद

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...

वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट, इस रोज से घर-घर पहुंचेंगे BLO…

Ranchi : वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)...

“नशे को कहें ना” छात्रों को दिलाई गई शपथ…

Ranchi : युवाओं को नशे के जाल से बचाने और...