Hazaribagh (Praveen Pandey) : बरकट्ठा प्रखंड के बरकट्ठा डीह पश्चिम टोला निवासी सुरेश ठाकुर का पुआल जलकर खाक हो गया। लोगों ने शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई है। जहां पुआल रखा हुआ था, उसके बगल से बिजली की करंट प्रवाहित तार गुजरी हुई है। यह पुआल मवेशियों के चारा के लिए रखे हुए थे। पुआल में आग लगने की फैली खबर पर मुखिया आवास अंसारी और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आग बुझाने का काफी प्रयास किया गया। जब तक आग पर काबू पाया गया तबतक पुआल जलकर खाक हो चुका था। मुखिया ने पीड़ित परिवार आर्थिक सहयोग दिया है।
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग स्वाधार गृह से भागी लड़कियों ने बताया सच… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : हाय री IAS पूजा, सुकून से जीना है तो जमीर जगा लो… देखें वीडियो






