Kohramlive : 1 अगस्त से होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा चलाने वालों के लिए एक अच्छी खबर आई है। तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में ₹33.50 की कटौती की है। अब यह दिल्ली में ₹1,631.50 में मिलेगा, पहले यह ₹1,665 था।
मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी दाम घटे हैं
* मुंबई: ₹1,582.50 (पहले ₹1,616.50)
* कोलकाता: ₹1,734.50 (पहले ₹1,769)
* चेन्नई: ₹1,789.00 (पहले ₹1,823.50)
हालांकि घरेलू गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर अभी भी ₹853 का ही है। यानी आम उपभोक्ताओं को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली।










