UP : उत्तर प्रदेश के बदायूं में प्रेमी युगल के साथ मारपीट, लूट और अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। इल्जाम है कि कुछ युवकों ने जंगल में प्रेमी युगल को घेर लिया। उनके साथ मारपीट की और युवक से रुपये छीन लिये। युवती का वीडियो बनाने और उसे धमकाने का भी आरोप है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। शुक्रवार को SSP अंकिता शर्मा ने पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।घटना बीते गुरुवार की बतायी जा रही है। पुलिस के अनुसार, उघैती थाना क्षेत्र की युवती अपने रिश्तेदार युवक के साथ सराय बरोलिया के पास जंगल गयी थी। आरोप है कि कुछ युवकों ने दोनों को एक साथ जंगल में पकड़ लिया। युवक के साथ मारपीट कर उसकी जेब से करीब 1,500 रुपये छीनने का आरोप है। इसके बाद युवती का कथित तौर पर अश्लील वीडियो बनाया गया और उसे धमकाया गया। पुलिस वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
वीडियो वायरल होने के बाद खुला मामला
बताया जा रहा है कि घटना के कई दिन बाद वीडियो कुछ ग्रामीणों तक पहुंचा। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उसके मोबाइल की जांच की। मामले की गंभीरता सामने आने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सक्रिय हुये और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने सुगेन्द्र कुमार यादव, बेचैन जाटव और छोटे जाटव को गिरफ्तार किया है। अन्य संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। मामले में आपराधिक षड्यंत्र, महिला से संबंधित अपराध, लूट, मारपीट, धमकी और आईटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
थाना उघैती क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सराय बरौलिया में कुछ युवकों द्वारा युवक-युवती से छेड़खानी,वीडियो बनाने व मारपीट की घटना में अभियोग पंजीकृत कर 03 अभियुक्तों की गिरफ्तारी किए जाने के संबंध में SSP @budaunpolice द्वारा दी गई बाइट। pic.twitter.com/AcSgRHyYGW
— Budaun Police (@budaunpolice) September 25, 2026





