Kohramlive : पड़ोस में रहनेवाली लड़की से लव मैरिज करने से दुखी लड़की के घरवालों ने लड़के की मां को सजा दे डाली। यह सजा सभ्य समाज में बेहद शर्मनाक है। लड़के की मां अर्धनग्न कर गलियों में दौड़ाया। एक मां मदद की खातिर चीखती-चिल्लाती रही, किसी ने एक नहीं सुनी, उल्टे वीडियो बनाकर वायरल कर दी। घटना से आहत-मर्माहत एक मां थाना में गई, अपना दुखड़ा बताया, पर पुलिस हिली-डूली तक नहीं। वीडियो वायरल होने के बाद पंजाब महिला आयोग ने इसे गंभरीता से लिया है, वहीं पुलिस से पूछा है कि इस मामले में अबतक क्या कार्रवाई हुई है। बेहद शर्मनाक इस घटना को लेकर वल्टोहा में केस दर्ज किया गया है। दर्ज केस में पांच लोगों को नामजद अभियुक्त ठहराया गया है, पर अबतक किसी के पकड़े जाने की खबर नहीं है। यह दुखद और शर्मनाक घटना तरनतारन में हुई।
पीड़िता ने वल्टोहा पुलिस को बताया कि उसके बेटे ने पड़ोस में रहने वाली एक युवती से कोर्ट मैरिज कर ली। इसी से खार खाये कुछ लोग उसके घर आ गये। घर के बाहर से चिल्लाने लगे। शोर सुनकर जब वह घर से बाहर निकली तो बदमाशों ने उसके गले में हाथ डाल दिया और कमीज फाड़ दी। उसे अर्धनग्न कर गलियों में दौड़ाया गया। वह मदद के लिये चीखती-चिल्लाती रही, पर कोई मदद करने आगे नहीं आया। उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बाद में उसके पति और कुछ अन्य लोग मौके पर जुटे। तब उस राह से गुजर एक शख्स ने कड़ा ऐतराज जताया तो वीडियो बनाना बंद हुआ। वह घटना की रात यानी 31 मार्च को पुलिस के पास गई, पर पुलिस कुछ नहीं किया। इस बीच भिखीविंड के DSP प्रीत इंदर सिंह ने मीडिया को बताया कि इस मामले में पीड़िता के बयान मामला दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें :झारखंड में झामुमो के हिस्से पांच सीटें, इन नामों की चर्चा…
इसे भी पढ़ें :22 नेताओं ने एक साथ दिया इस्तीफा, पार्टी को बड़ा झटका
इसे भी पढ़ें :कांग्रेस को बड़ा झटका, बॉक्सर विजेंदर सिंह गये भाजपा में
इसे भी पढ़ें :बसपा ने 12 सीटों पर उम्मीदवारों का किया ऐलान… जानें
इसे भी पढ़ें :जवान लड़का मोनू के घरवालों का रो-रोकर हाल बुरा… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :ताइवान में भीषण भूकंप की खतरनाक तस्वीरें…देखें
इसे भी पढ़ें :सपा को लगा करारा झटका, तीन दिग्गज गये भाजपा में…
इसे भी पढ़ें :तमाम ट्रेनों की स्पीड बढ़ेगी, सुकून इस बात का टिकट के दाम नहीं बढ़ेंगे…
इसे भी पढ़ें :NIA पर हमला, BJP और TMC एक दूसरे को…
इसे भी पढ़ें :CBI का बड़ा खुलासा…
इसे भी पढ़ें :कल्पना सोरेन यहां से लड़ सकती हैं चुनाव!
इसे भी पढ़ें :कांग्रेस की एक और लिस्ट जारी, कौन कहां से उम्मीदवार… जानें
इसे भी पढ़ें :चूट्टू पालू घाटी में ट्रक ने 5 गाड़ियों को उड़ाया, मची चीख-पुकार… देखें












