Patna : पटना के चर्चित कोचिंग विवाद मामले में खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक फैसल खान उर्फ खान सर को बड़ी राहत मिली है। पटना सिविल कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका मंजूर कर ली है। अदालत ने उनके दोनों बॉडीगार्ड प्रदीप कुमार और तालेबर सिंह समेत कुल छह आरोपियों को भी जमानत दे दी। यह मामला 2 जून 2026 को खान सर की कोचिंग के बाहर हुई हिंसा से जुड़ा है। उस दिन तोड़फोड़, पथराव और मारपीट की घटना हुई थी। शुरुआत में खान सर ने प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संचालक पर हमला और फायरिंग कराने का आरोप लगाया था।
CCTV फुटेज से बदला केस
जांच के दौरान सामने आये CCTV फुटेज में कथित तौर पर खान सर के बॉडीगार्ड को फायरिंग करते देखा गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों बॉडीगार्ड के साथ खान सर को भी मामले में आरोपी बनाया और उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की। कई दौर की सुनवाई के बाद सोमवार को पटना सिविल कोर्ट ने खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड को अग्रिम जमानत दे दी। हालांकि, मामले की सुनवाई और अन्य कानूनी प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।
इसे भी पढ़ें : लाल, नीला, सफेद और पीला, रंगों में होते हैं रेलवे इंजन, जानें क्यों…
इसे भी पढ़ें : दुनिया के ये पांच खतरनाक सांप, एक डंक से जिंदगी पर लग सकता है ब्रेक…
इसे भी पढ़ें : झारखंड के जेल आईजी ICU में…
इसे भी पढ़ें : बाल कटवाने का सपना आने का मतलब किसी खास चीज को खोने का संकेत…
इसे भी पढ़ें : PM-CM को हटाने वाले बिल में बदलाव की तैयारी…








