spot_img

कुड़ू CHC में बिजली हुई गुल, जख्मी का इलाज टॉर्च की रोशनी में…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : लोहरदगा के कुड़ू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में उस वक्त शर्मनाक हालात सामने आये, जब सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिये अस्पताल लाया गया और पूरा अस्पताल अंधेरे में डूबा मिला। मजबूरी ऐसी थी कि डॉक्टरों को मोबाइल की टॉर्च जलाकर घायल का इलाज शुरू करना पड़ा। यह दृश्य वहां मौजूद हर शख्स को बेचैन कर गया। बीती रात नेशनल हाईवे-39 (कुड़ू-रांची मुख्य मार्ग) पर हेंजला के पास एक अज्ञात वाहन ने चिताकोनी गांव निवासी शिवकुमार महली को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गये। ग्रामीण बिना देर किये उन्हें इलाज के लिये कुड़ू CHC लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल में बिजली नहीं थी। वार्ड से लेकर उपचार कक्ष तक हर तरफ अंधेरा पसरा था। ऐसे हालात में डॉक्टरों ने मोबाइल फोन की टॉर्च की रोशनी में प्राथमिक उपचार शुरू किया।

लाखों के जनरेटर और इन्वर्टर, फिर भी अंधेरे में अस्पताल!

घटना की सूचना मिलते ही भाजपा युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सरजु कुमार साहू अस्पताल पहुंचे। अंधेरे में इलाज होता देख उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और तत्काल प्रभारी BDO सह CO संतोष उरांव, सिविल सर्जन और उपायुक्त को पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में जनरेटर और इन्वर्टर जैसी सुविधाओं पर लाखों रुपये खर्च किये गयेहैं, लेकिन हल्की सी बिजली कटते ही पूरा अस्पताल भगवान भरोसे छोड़ दिया जाता है। उनका कहना था कि यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि मरीजों की जान के साथ सीधा खिलवाड़ है। मामले की गंभीरता को देखते हुये प्रभारी BDO सह CO संतोष उरांव तत्काल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से पूरी जानकारी ली और मौके से ही SDO तथा बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया। प्रशासन की सक्रियता के बाद करीब 10 मिनट के भीतर अस्पताल की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। CO ने स्वीकार किया कि जब वे अस्पताल पहुंचे थे, तब अस्पताल पूरी तरह अंधेरे में था। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की रिपोर्ट उपायुक्त को भेजी जायेगी, ताकि जिम्मेदारी तय की जा सके।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ये बोले

लोहरदगा के कुड़ू CHC की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुलामी होरो ने मीडिया को बताया कि क्षेत्र में पूरे दिन बिजली आपूर्ति बाधित रहने से अस्पताल का इन्वर्टर पूरी तरह डाउन हो गया था। उन्होंने कहा कि मरीज आने से पहले तक जनरेटर चल रहा था, लेकिन उसी दौरान तकनीकी खराबी के कारण वह अचानक बंद हो गया। मिस्त्री को तुरंत बुलाया गया और करीब 20 मिनट के भीतर जनरेटर ठीक कर बिजली बहाल कर दी गई।

इसे भी पढ़ें : 20 लाख का ईनामी रीजनल कमांडर धराया, नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका…

इसे भी पढ़ें : खान सर को बड़ी राहत…

इसे भी पढ़ें : लाल, नीले, सफेद और पीले, रंगों में होते हैं रेलवे इंजन, जानें क्यों…

इसे भी पढ़ें : दुनिया के ये पांच खतरनाक सांप, एक डंक से जिंदगी पर लग सकता है ब्रेक…

इसे भी पढ़ें : झारखंड के जेल आईजी ICU में…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

20 लाख का ईनामी रीजनल कमांडर धराया, नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका…

Ranchi : झारखंड पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम...

खान सर को बड़ी राहत…

Patna : पटना के चर्चित कोचिंग विवाद मामले में...

लाल, नीले, सफेद और पीले, रंगों में होते हैं रेलवे इंजन, जानें क्यों…

नई दिल्लीः भारतीय रेलवे की दुनिया अपने आप में...

दुनिया के ये पांच खतरनाक सांप, एक डंक से जिंदगी पर लग सकता है ब्रेक…

Kohramlive : दुनिया में कुछ जीव ऐसे हैं, जिनका...