Kohramlive : जो प्यार कभी खामोश नजरों के इशारों में सिमटा था, वो अब गांव की गलियों में चीख बनकर गूंज रहा था। बड़ौत के जोनमाना गांव की सुबह मातम की चादर में लिपटी थी। घर के आंगन में बलराम और उसकी प्रेमिका के शव फंदे पर झूल रहे थे। हवा में सन्नाटा था, लेकिन हर किसी की आंखों में सवालों का तूफान मचल रहा था। बलराम, जो अभी महज 19 साल का था, बीए की पढ़ाई कर रहा था। उसकी प्रेमिका, जो कक्षा 12 की छात्रा थी, उसके दिल की धड़कन बन चुकी थी। दोनों के घर पास-पास थे और उनके प्यार की खामोश कहानी गांव के हर कोने में दबी जुबान से सुनाई देती थी।
रविवार की सुबह बलराम के घरवालों ने बताया कि लड़की के परिजनों ने उनके बेटे को अपने घर बुलाया था। फिर… वही कहानी जो अक्सर प्रेम (Love affair news) के रास्ते में दीवार बन जाती है — इल्जाम है कि गुस्से में आकर लड़की के परिजनों ने दोनों की गला घोंटकर हत्या कर दी। गांव में चर्चा थी कि लड़की के परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था और उसी गुस्से में इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। जब पुलिस वहां पहुंची तो बलराम और उसकी प्रेमिका के शव फंदे पर लटके हुये थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। लड़की के पिता को हिरासत में ले लिया गया, लेकिन बाकी परिजन घर का जरूरी सामान समेटकर फरार हो गये।
यह बस एक प्रेम कहानी नहीं थी, यह उस समाज का आईना थी जहां प्यार की सजा अक्सर मौत बन जाती है। बलराम और उसकी प्रेमिका अब इस दुनिया में नहीं थे, लेकिन उनका अधूरा इश्क हवा में घुला था, जो शायद आने वाले दिनों में इंसाफ की आवाज बनकर गूंजेगा।
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थनके हस्ताक्षर वाला नोट चला














