Bihar : स्कूल में खचाखच सांप के मिलने की फैली खबर के बाद बच्चों के मन में डर-भय समा गया। दो दिनों में लगभग तीन दर्जन सांप के बच्चे मिले है। यह प्राथमिक विद्यालय मनिहारी कटिहार के बारसोई प्रखंड के बलतर पंचायत के मनोहरी गांव है। खबर के मुताबिक यहां रसोइया ने खाना बनाने के लिए जैसे ही चावल का बोरा हटाया। बिल-बिलाकर कई सांप इधर-उधर भागने लगे। यह देख रसोईया चिल्लाते हुये वहां से भागी। जिसके बाद बच्चों में भी दहशत का माहौल बन गया। तुरंत बंगाल से स्नेक कैचर को बुलाया, सभी सांपों को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। मामले में प्रिंसिपल राजेश कुमार शाह ने बताया कि बच्चों को तत्काल पढ़ाई के लिए ऊपर वाले कमरे में शिफ्ट कर दिया गया है। क्लास और बाहर कीटनाशक दवाइयां का छिड़काव कराया जा रहा है। बीते साल भी बारिश के समय एक दर्जन सांप निकले थे। वहीं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मुमताज अहमद ने कहा है कि बच्चो की जान की सुरक्षा पहले देखना है। इसलिए, शिक्षा समिति की बैठक कर स्कूल की छुट्टी कर देने का आदेश दिया गया है। बगल में जंगल और नदियां है। इस कारण सांप यहां पहुंच जाते है। वहीं कुछ स्थानीय लोगों ने कहा कि पास में ही कही कोबरा ने अंडे दिये होंगे।
इसे भी पढ़ें :पुलिस स्टेशन में मिला बड़ा सा कोबरा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :कई विभागों में वैकेंसी, लाखों में सैलरी… डिटेल्स यहां
इसे भी पढ़ें :राजधानी में दिन के उजाले में महिला के साथ हो गया कांड…
इसे भी पढ़ें :हरियाणा में INLD और BSP ने मिलाया हाथ, ये होंगे CM!
इसे भी पढ़ें :अमरकंटक एक्सप्रेस में मची अफरा-तफरी… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :टीम इंडिया नहीं जायेगी पाकिस्तान, किसने कहा… जानें
इसे भी पढ़ें :राष्ट्रपति मुर्मू और साइना नेहवाल आमने-सामने… देखें
इसे भी पढ़ें :भारत ने फिर जिम्बाब्वे को दी शिकस्त…
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर फहीम खान के भांजे की ह*त्या, सनसनी
इसे भी पढ़ें :फेमस टीवी कपल दिव्यांका और विवेक विदेश में मांग रहे मदद… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :पुलिस स्टेशन में मिला बड़ा सा कोबरा… देखें वीडियो








