spot_img

धान मंडियों पर ताला, बिचौलियों की खुली तिजोरी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : बरही विधायक मनोज यादव ने आज हजारीबाग के DC शशि प्रकाश सिंह से भेंट कर जिले में अचानक ठप पड़ी धान खरीद प्रक्रिया पर कड़ा ऐतराज जताया। विधायक ने DC को ज्ञापन सौंपते हुये बरही विधानसभा क्षेत्र समेत पूरे जिले में बंद पड़े धान अधिप्राप्ति केंद्रों को अविलंब दोबारा खोलने की मांग की। विधायक ने कहा कि राज्य सरकार की घोषणा के अनुरूप हर प्रखंड में धान खरीद केंद्र खोले गये थे। कुछ दिनों तक सीमित खरीद भी हुई, लेकिन बिना किसी सूचना के अचानक केंद्र बंद कर दिये गये। इससे चौपारण, बरही और पदमा प्रखंड के किसानों में भारी असमंजस और निराशा फैल गई है। उन्होंने कहा कि किसान की साल भर की मेहनत और उसका पूरा आर्थिक ढांचा इसी फसल पर टिका होता है।

बिचौलियों के चंगुल में फंसते किसान

विधायक मनोज यादव ने चिंता जताते हुये कहा कि इस वर्ष धान की पैदावार अच्छी हुई है। सरकारी खरीद शुरू होने से किसानों को उम्मीद थी कि उन्हें उचित समर्थन मूल्य मिलेगा और वे बिचौलियों के शोषण से बच पायेंगे। लेकिन जैसे ही खरीद रुकी  किसान फिर मजबूर हो गये औने-पौने दामों पर धान बेचने को। बिना स्पष्ट जानकारी के धान खरीद बंद करना किसानों के साथ अन्याय है। सरकार और प्रशासन को चाहिये कि तुरंत केंद्रों को फिर से सक्रिय करें। DC शशि प्रकाश सिंह ने विधायक की बातों को गंभीरता से सुना और इसे जनहित से जुड़ा अहम मुद्दा बताया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये जायेंगे, ताकि धान खरीद प्रक्रिया फिर से शुरू हो, किसानों को आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े एवं बिचौलियों पर लगाम कसी जा सके।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ऑपरेशन सिंदूर: पहली बार सार्वजनिक हुये 6 शहीदों के नाम… जानें कौन

Kohramlive : मई 2025 में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ...

विदेश जाना हुआ महंगा, पासपोर्ट फीस में बड़ा इजाफा…

Kohramlive : अगर आप घूमने, पढ़ाई करने, नौकरी करने...

सिया-चेतन में फोन पर 238 घंटे बाते हुई, अब…

Kohramlive : पुणे के युवा कारोबारी केतन अग्रवाल की...

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप बने दूल्हा…

UP : टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप ने...