पैसों में तौला गया कलेजे का टुकड़ा, 5 लाख में बेचा बेटा…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के डंडा थाना क्षेत्र के छपरदगा गांव में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक पिता ने अपने नवजात बेटे को पैसों के लालच में बेच दिया। मामला उजागर होते ही पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुये 7 नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज की है। अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि दो से पूछताछ जारी है। नवजात को पलामू के मेदिनीनगर (रेड़मा) से पुलिस ने रेस्क्यू किया। बाल कल्याण समिति (CWC) के निर्देश पर बच्चे को सदर अस्पताल गढ़वा में भर्ती कराया गया। नवजात की मां भी अस्पताल में इलाजरत है। बच्चे को बेचे जाने के बाद मां ने घर में हंगामा और विरोध किया, जिससे मामला गांव तक पहुंचा और पंचायती बैठी। पंचायत के दबाव में पिता ने ₹58,000 अग्रिम राशि दिलीप राम को लौटाई। पिता ने खुलासा किया कि बच्चे को रेड़मा निवासी सीमा नामक महिला को बेचा गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि ग्रामीण इलाकों में मानव तस्करी का नेटवर्क एक्टिव है। गरीब परिवारों की मजबूरी का फायदा उठाकर मां के कलेजे के टुकड़े का सौदा किया जा रहा है। खबर है कि बीते 8 दिसंबर को नवजात का जन्म हुआ था। दंपति के पहले से दो बेटे और एक बेटी हैं। जिस दिन नवजात बेचा गया, उसी दिन उसके दादा की मौत हुई। गांव के ही दिलीप राम ने पैसों का लालच दिया। बच्चे को अच्छे घर, बेहतर परवरिश का झांसा दिया गया। जन्म के दूसरे ही दिन ₹58,000 लेकर पिता ने बच्चे को मेदिनीनगर से आई एक महिला समेत तीन लोगों को सौंप दिया। इस सौदे में मोतीहारा गांव की सतवंती देवी की भी अहम भूमिका बताई जा रही है। सौदे की कुल रकम ₹5 लाख बताई जा रही है। रेड़मा से हिरासत में ली गई सीमा देवी ने पुलिस को बताया कि उसने नवजात को ₹5 लाख में खरीदा था।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, प्रिंसिपल पर मुकदमे की मंजूरी…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में चर्चित आरजी कर मेडिकल...

जनता दरबार में दिव्यांग बेटे की आंखों में उतर आई खुशी…

Ranchi : रांची समाहरणालय में सोमवार को लगे जनता...

मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में पिछले कई दिनों...

Paytm का नया ‘Pocket Money’ फीचर लॉन्च, कंट्रोल रहेगा मम्मी-पापा के पास…

Kohramlive : घर में अक्सर एक आवाज गूंजती है, ...

हरिद्वार से लौट रहा था शार्प शूटर, टोल प्लाजा पर धरा गया…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में हुये चर्चित चंद्रनाथ...