Delhi : दिल्ली सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में पांच महत्वपूर्ण धार्मिक त्योहारों पर शराब की दुकानें बंद रखने का आदेश जारी किया है। इसके तहत रामनवमी (6 अप्रैल), महावीर जयंती (10 अप्रैल), गुड फ्राइडे (18 अप्रैल), बुद्ध पूर्णिमा (12 मई), और ईद-उल-जुहा (6 जून) को शराब की दुकानें बंद रहेंगी। आबकारी आयुक्त सनी सिंह ने मीडिया को बताया कि यह निर्णय दिल्ली आबकारी नियम, 2010 के तहत लिया गया है। इसके साथ ही सभी शराब लाइसेंसधारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने प्रतिष्ठान में यह आदेश प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करें, ताकि ग्राहकों को कोई दिक्कत न हो।
इसे भी पढ़ें : रांची में अब ‘नो रिस्क’ बोटिंग, DC ने दिये सख्त निर्देश… जानें
इसे भी पढ़ें : Bengal Chunav Result : रुझानों में BJP की प्रचंड धमक, ममता बोलीं, सूर्यास्त के बाद जीतेंगे
इसे भी पढ़ें : साढ़े चार महीने की ‘नन्ही नजर’ ने जीता अवार्ड…
इसे भी पढ़ें : मधुबनी में बहू ने सास को उतारा मौ’त के घाट…
इसे भी पढ़ें : रांची यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का नया ‘टर्न’, अब ऑप्शन चुनेंगे छात्र…






