spot_img
spot_img
spot_img

ड्यूटी के दौरान कर रहे थे शराब पार्टी, 4 पुलिसकर्मी सस्‍पेंड

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : संपूर्ण लॉकडाउन का पालन कराने के बजाए कर रहे थे शराब पार्टी। वीडियो वायरल होते ही एक्शन में आए एसएसपी। पीसीआर 10 में तैनात सभी चार पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने मामले को काफी गंभीरता से लिया और इसे अनुशासनहीनता माना है। पीसीआर 10 में तैनात एएसआई सुधीर कुमार सिन्हा, हवलदार सुखदेव उरांव, आरक्षी निरंजन सिंह और चालक आरक्षी बिरेंद्र तिर्की को सस्पेंड किया गया है।

Read More : अमन साव गैंग के 7 अपराधी धराये

Read More : #Jamshedpur में बड़ा हादसा, तालाब में गिरा 11000 वोल्ट तार, इतने लोगों की मौत

याद दिला दें कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए सरकार ने शनिवार की शाम 4:00 बजे से सोमवार की सुबह 6:00 बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की थी। इसके अनुपालन की जिम्मेवारी पुलिस-प्रशासन को सौंपी गई थी। पुलिस पदाधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया और हर चौक-चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती की गई। पेट्रोलिंग पार्टी गली-मोहल्ले में पेट्रोलिंग करती नजर आई। वहीं पीसीआर-10 के पुलिसकर्मी लॉकडाउन का पालन कराने के बजाय रॉक गार्डन के अंदर वैन को खड़ा कर शराब पार्टी कर रहे थे। जैसे ही इसका वीडियो वायरल हुआ पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी ने तुरंत इसे गंभीरता से लेते हुए सभी आरोपी जवानों को सस्पेंड कर दिया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...