Gomia (Prashant) : जान-पहचान के एक युवक महेश मिस्त्री को लिफ्ट देना मनोज यादव के लिये जी का जंजाल बन गया। खुराफातों ने ऐसी तीखी चोट दी कि मनोज का दम निकल गया। जख्मी मनोज को बेहतर इलाज के लिये वेल्लोर तक ले जाया गया, पर उन्हें बचाया नहीं जा सका। बिना कारण जालिमों ने उसे मार डाला। एक बेटा, एक बेटी और पत्नी सोनिया देवी को रोते-बिलखते छोड़ गया। बेकसूर मनोज यादव की मौत हो जाने के फैली खबर के बाद जनाक्रोश उबाल पर आ गया। गुस्साये लोग सड़क पर उतर आये और रोड जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे तेनुघाट के थानेदार सुनील कुमार लोगों को समझा-बुझा कर रोड जाम हटवाया। वहीं गोमिया के विधायक लंबोदर महतो दिवंगत मनोज के घर गये। दुखी परिवार को ढांढस बंधाया। वहीं कहा कि उनकी कोशिश होगी कि यह मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। विधायक ने अपनी तरफ से हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। वहीं सरकारी लाभ भी अति शीघ्र दिलाने की बात कही।
घटना के संबंध में पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि 28 साल का मनोज यादव बीते करमा पर्व के दिन शाम के वक्त साडम से दूध देकर अपने घर की तरफ लौट रहे थे। रास्ते में उनके जान-पहचान के महेश मिस्त्री ने उन्हें रुकने का इशारा करते हुये लिफ्ट मांगी। मनोज ने महेश को अपनी गाड़ी में बैठा लिया। तब मनोज ने उससे कहा कि वो अपने घर तक ही जायेगा, उससे आगे उससे छोड़ने नहीं जायेगा। महेश ने मनोज से अपने घर तक छोड़ने को कहा। मनोज उसे छोड़ने जाने लगा। रास्ते में दो लड़कों के साथ महेश का झगड़ा शुरू हो गया। यह झगड़ा लेन-देन को लेकर था। तब मनोज ने बीच-बचाव किया और महेश को छुड़ाने का प्रयास किया। इल्जाम है कि दोनों लड़कों ने महेश को छोड़ मनोज की बेतरह पिटाई कर दी। उसे इस कदर पीटा गया कि वो मुर्छित होकर गिर पड़ा। तब दोनों बदमाश उसे मरा समझ वहीं छोड़ भाग निकले। उसी समय उस राह से गुजर रहे कुछ लोगों ने इस बारे में मनोज यादव के घरवाले को बताया। यह सुनते ही मनोज का बड़ा भाई और तेनुघाट पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। लहुलूहान मनोज को गोमिया हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां से उसे बेहतर इलाज के लिये बाहर रेफर कर दिया गया। घरवाले उसे वेल्लोर तक ले गये। मनोज यादव की मौत हो जाने पर जगदीश सिंह, बिनोद कुमार, बासुदेव यादव, भोला सिंह, प्रदीप सिंह, मिथुन चंद्रवंसी, मो हसनुल ने गहरा दुख जताया है। मारा गया मनोज बोकारो के गोमिया के कर्माटांड़ का रहनेवाला था।
इसे भी पढ़ें : PM मोदी बोले- भारत वो अमर बीज है जो थोड़ा दब सकता है लेकिन…
इसे भी पढ़ें :Tuition पढ़ाते-पढ़ाते टच करने लगा, फिर क्या हुआ देखें
इसे भी पढ़ें :अधिकारियों को सीएम हेमंत ने दी चेतावनी, बोले- काम नहीं करने वाले अधिकारी पर होगी कार्रवाई
इसे भी पढ़ें :दरिंदे ने किये बाप के 32 टुकड़े…देखें
इसे भी पढ़ें :DA Arrear को लेकर केंद्र कर्मचारियों को बड़ा झटका, देखें क्या…








