spot_img

हाई कोर्ट ने लगायी रोक, फिर भी गढ़वा में नौकरी पर ‘ताला’

Date:

spot_img
spot_img

Garhwa(Nityanand Dubey) : हाई कोर्ट की राहत के बावजूद गढ़वा में बहाल कर्मियों के हाथ खाली हैं। JSSC CGL नियुक्तियों को लेकर झारखंड हाईकोर्ट की ओर से रद्दीकरण अधिसूचना पर अंतरिम रोक के बाद भी परीक्षा के जरिये नियुक्त दर्जनों कर्मी अपने पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के लिये इंतजार कर रहे हैं। गढ़वा में बहाल कर्मियों की निगाह अब कार्मिक विभाग की ओर है। सूत्रों के अनुसार, जिला प्रशासन को अब तक विभाग की ओर से कोई औपचारिक पत्र या स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं मिला है। यही वजह बताकर कार्यभार ग्रहण कराने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ रही है। नतीजा यह कि जिन युवाओं ने प्रतियोगी परीक्षा पास कर सरकारी नौकरी हासिल की, वे नियुक्ति स्थल पर पहुंचने के बाद भी कागजी आदेश की प्रतीक्षा में हैं। गढ़वा में जिन पदों के प्रभावित होने की बात कही जा रही है, उनमें, 11 प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, 16 प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, 6 श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, भू-अर्जन विभाग में एक कानूनगो एवं  गढ़वा, डंडई, रंका, भंडरिया, चिनिया, भवनाथपुर और खरौंधी अंचलों के अंचल निरीक्षक शामिल हैं। इधऱ, स्थापना उप समाहर्ता देवानंद राम का कहना है कि उन्हें हाई कोर्ट के आदेश की जानकारी है, लेकिन कार्मिक विभाग से नये निर्देश मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें :

SP पहुंचे विष्णुगढ़ SDPO कार्यालय, दिये ये निर्देश…

Hazaribagh : हजारीबाग SP ने विष्णुगढ़ SDPO कार्यालय का...

पटना में बैरिकेड टूटा, वाटर कैनन चला, लाठीचार्ज से मचा तहलका…

Bihar : बिहार की राजधानी पटना मंगलवार को नारों...

पूर्व राजदूत नवदीप सिंह सूरी को नागरिकता नोटिस, पत्नी हैरान…

Kohramlive : तीन देशों में भारत के राजदूत रह...

JPSC मामला : श्वेता गुप्ता निलंबित…

Ranchi : JPSC की तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक श्वेता कुमारी...

अब होटल बुकिंग वक्त नहीं देना होगा आधार कार्ड, जानें…

Kohramlive : घूमने निकलते समय होटल बुक करना अब...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: