spot_img
spot_img

सुरंग में कैद जिंदगी : दुश्वारियां और उम्मीद साथ-साथ… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KohramLive : गुजरे 16 रोज से सुरंग में कैद मजदूरों को बचाने के चौतरफा ऑपरेशन में दुश्वारियां और उम्मीदें साथ-साथ चल रही हैं। देर शाम हेड निकलते ही रैट माइनर्स सेना की मदद से मैन्युअल खोदाई में जुट गई। खबर है कि बड़कोट साइड से छह ब्लास्ट से 13 मीटर की माइक्रो सुरंग तैयार हुई है। ब्लास्टिंग से कमजोर चट्टानों के गिरने का खतरा बना हुआ है। यहां शॉटक्रिटिंग कर चट्टान को थामा जा रहा है। ऑपरेशन में जुटे MDA के सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सईद अता हसनैन ने मीडिया से कहा कि चीजें नियंत्रण में हैं। जरूरत के हिसाब से भोजन और दवायें  सुरंग के भीतर भेजी जा रही हैं। मनोवैज्ञानिक पहलुओं को भी महत्व दिया गया है। इसके साथ ही बैकअप संचार स्थापित किया गया है।

सुरंग में वर्टिकल ड्रिलिंग 30 मीटर तक हुई है। पानी निकलने और पत्थर आने के चलते वर्टिकल ड्रिलिंग में कुछ दिक्कत हुई है। वर्टिकल ड्रिलिंग के साथ एक आठ इंच की ड्रिलिंग भी की जा रही है। यह ट्रायल के तौर पर किया जा रहा है। जिसकी 75 मीटर तक ड्रिलिंग हो गई है। सुरंग में फंसी ऑगर मशीन के पार्ट्स काट कर निकाले गये। इसके बाद मैन्युअल ड्रिलिंग का काम शुरू हुआ। इस बीच PM के प्रधान सचिव डॉ. पीके मिश्रा ने सिल्कयारा सुरंग का जायजा लिया, वहीं, सुरंग में फंसे मजदूरों से बातचीत की। उन्होंने मजदूरों के परिवारों से भी बातें की। मजदूरों को भेजी जा रही खाद्य सामग्री के बारे में जानकारी ली। सुरंग के अंदर फंसे मजदूरों की दिमागी हालत जानने की खातिर रेस्क्यू रोबोटिक सिस्टम का इस्तेमाल होगा। सिलक्यारा पहुंचे रोबोटिक्स साइंटिस्ट मिलिंद राज ने इस बारे में मीडिया को जानकारी दी। राहत एवं बचाओ कार्य के प्रभारी कर्नल दीपक पाटिल ने उन्हें लखनऊ से बुलाया है।

इसे भी पढ़ें : CRPF कैंप में मिली जवान की डे*ड बॉडी, मचा तहलका

इसे भी पढ़ें : हमारी सरकार में आदिवासी और पिछड़ों को मिली पहचान : सीएम हेमंत

इसे भी पढ़ें : अब अस्पताल जाने से बच सकेंगे इन 17 गावों के लोग… जानें

इसे भी पढ़ें : गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष सीएम ने टेका मत्था, क्या बोल गये… जानें

इसे भी पढ़ें : दादा सोबरन के शहादत दिवस पर नेमरा पहुंचे सीएम हेमंत, क्या किया… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जब मुख्यमंत्री नहीं, एक पिता बोले…

Ranchi : सामने आया, जिसने लोगों के दिलों को छू...

घर के बाहर से उड़ा ले गये स्कूटी, लेकिन…

Ranchi : घर के बाहर खड़ी स्कूटी को चुराने वाले...

इस स्कूल में पुलिस की खास पाठशाला… जानें

Ranchi : किताबों की पढ़ाई के साथ-साथ जिंदगी की...

ओरमांझी के बेटे ने बढ़ाया झारखंड का गौरव…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : मेहनत, संघर्ष और सपनों की उड़ान...