spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

हमारी सरकार में आदिवासी और पिछड़ों को मिली पहचान : सीएम हेमंत

Date:

spot_img
spot_img

Ramgarh : यह संवेदनशील और आम जन की सरकार है। इस सरकार में योजनाएं एयर कंडीशन्ड कमरे में नहीं बनती हैं। हम राज्य के हालात और जनता की जरूरतों को ध्यान में रखकर नीतियां बनाते हैं। योजनाएं हकीकत में धरातल पर उतरे, यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उक्त बातें सीएम हेमंत सोरेन ने कही। मौका था शहीद सोबरन मांझी के 66वें शहादत दिवस पर आयोजित समारोह का। कार्यक्रम लुकैयाटांड, नेमरा, गोला, रामगढ़ में आयोजित की गई थी। मौके पर सीएम ने 25 करोड़ 64 लाख रुपए की 34 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास और लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया।

शहादत नहीं जाएगी बेकार

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि एक लंबे संघर्ष के बाद हमें झारखंड राज्य मिला। इसके लिए ना जाने कितने लोगों ने अपनी शहादत दी। हमारी सरकार इनकी शहादत को बेकार नहीं जाने देगी। आज  सरकार की नज़रें और योजनाएं जंगलों, पहाड़ों, तलहटी और दुरूह-दुरस्त इलाकों में रहने वाले लोगों तक पहुंच रही है। हम अपने शहीदों के सपनों का झारखंड बना रहे हैं।

दिख रहा बदलाव

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आज झारखंड में बदलाव देखने को मिल रहा है। दूरस्थ इलाकों में भी  वृहत पैमाने पर सड़कें, पुल-पुलिया बन रही है। गांव-गांव में बिजली-पानी जैसी आधारभूत सुविधाएं पहुंच रही है। हम विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

योजनाओं के लाभ से कोई वंचित नहीं रहे

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार सभी बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांग को पेंशन दे रही है। 20 लाख अतिरिक्त हरा राशन कार्ड राशन जारी कर लोगों को अनाज दे रहे हैं। गरीबों को धोती-साड़ी मिल रहा है। बच्चियां पढ़ाई से जुड़ी रहें, सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना के तहत आर्थिक सहायता दे रहे हैं। हजारों नौजवानों को सरकारी और निजी क्षेत्र में नौकरियां दे रहे हैं तो स्वरोजगार करने के इच्छुक युवाओं को मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत आर्थिक मदद दी जा रही है। किसानों- पशुपालकों और श्रमिकों के लिए बिरसा हरित ग्राम योजना और मुख्यमंत्री पशुधन योजना जैसी कई योजनाएं चल रही हैं। हमारी सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के इरादे से योजनाएं बना रही हैं।

शिविर में आकर आप अपना अधिकार लें

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि पिछले दो दशकों में दौरान ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोग ना अपने बीडीओ- सीओ को पहचानते थे और ना ही अपने डीसी को। ब्लॉक कार्यालय कहां है, इसकी भी जानकारी नहीं होती थी। ऐसे में भला वे योजनाओं को कैसे जानेंगे और उसका लाभ कैसे लेंगे, इसे सहज समझ सकते हैं। लेकिन, हमारी सरकार ने “आपकी योजना -आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत गांव-पंचायत में शिविर लगा रही है। यहां अधिकारी योजनाओं की पोटली लेकर पहुंच रहे हैं । आप इन शिविरों में आएं और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें।

ये रहे मौजूद

मौके पर झारखंड राज्य समन्वय समिति के फागू बेसरा (राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त), पूर्व विधायक ममता देवी और डीसी और एसपी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : दादा सोबरन के शहादत दिवस पर नेमरा पहुंचे सीएम हेमंत, क्या किया… जानें

इसे भी पढ़ें :

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...