Ranchi : राजधानी रांची में 182 आर्म्स लाइसेंस को रद्द कर दिया गया। रांची डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा ने रांची पुलिस कप्तान चंदन सिन्हा की अनुशंसा पर कार्रवाई करते हुए 182 हथियार लाइसेंसधारियों के लाइसेंस रद्द किये हैं। इसके अलावा लाइसेंसधारियों की मौत के बाद लाइसेंस सरेंडर या पूर्व में हथियार जमा करने पर विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए या स्वेच्छा से 14 लाइसेंस रद्द किये गये। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा कराने को लेकर या कार्रवाई की गई है। इससे पहले बीते 17 मई को राजधानी रांची में 214 हथियारों के लाइसेंस रद्द किये गये थे।
यहां याद दिला दें कि बीते दिनों राजधानी रांची में हथियार का लाइसेंस लेने वाले की जीवन कुंडली खंगालने को कहा गया था। वहीं यह भी पता करने को कहा गया कि था जिन लोगों के पास आर्म्स लाइसेंस है, उसका बेजा इस्तेमाल तो नहीं हो रहा। ऐसे लोगों की गतिविधियों का सत्यापन कर रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया था। वहीं, गोलियों का भी हिसाब-किताब का ब्योरा जुटाने को कहा गया था। इस दौरान कई लाइसेंसधारियों ने हथियार नहीं जमा किया था, जिसको लेकर उन लोगों से स्पष्टीकरण मांगा गया। लाइसेंसधारियों के नाम, पता एवं लाइसेंस संख्या का विज्ञापन छपवाकर जवाब देने का मौका भी दिया गया। बार-बार नोटिस के बावजूद उदासीनता दिखानेवाले license धारियों के लाइसेंस को विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए रद्द कर दिया गया।
इसे भी पढ़ें : रीमिक्स फॉल घूमने गये रांची के युवक की मौ’त…
इसे भी पढ़ें : BJP ने पवन सिंह को पार्टी से निकाला… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : मंत्री आलमगीर से ED की पूछताछ रहेगी जारी, कब तक… जानें
इसे भी पढ़ें : ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस, राजधानी में टल गई अनहोनी…
इसे भी पढ़ें : भयंकर गर्मी में इस चूक का मतलब उल्टी, दस्त, अपच और पेट दर्द को न्योता देना
इसे भी पढ़ें : कल से चार रोज तक बारिश और ठनका का अलर्ट… जानें
इसे भी पढ़ें : संदीप थापा व बिट्टू मिश्रा सहित 5 जिला बदर, 8 दागियों के लिए यह फरमान
इसे भी पढ़ें : CM की तबीयत नासाज, सारे कार्यक्रम रद्द



