‘आइये खुशियां बांटें’ अभियान…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में सदर SDO संजय कुमार की पहल से चल रहा ‘आइये खुशियां बांटें’ अभियान जरूरतमंद परिवारों तक राहत और उम्मीद पहुंचाने का सिलसिला जारी रखे हुये है। मंगलवार को यह पहल डंडई प्रखंड के मुसहर टोला पहुंची, जहां प्रशासन और समाज के संयुक्त प्रयास ने संवेदना की नई मिसाल कायम की। SDO संजय कुमार स्वयं मुसहर टोला पहुंचे और करीब एक घंटा समुदाय के बीच रहे। उन्होंने बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों से सीधी बातचीत की, उनके दैनिक संघर्ष, घरेलू हालात, शिक्षा की बाधायें और सरकारी योजनाओं की जानकारी को गहराई से सुना। लोगों को भी भरोसा हुआ कि प्रशासन केवल सुनने नहीं, बल्कि समाधान के लिये आया है।

‘बच्चे स्कूल जायें, यही भविष्य बदलेगा’

SDO ने बच्चों को नियमित स्कूल जाने के लिये प्रेरित किया। वहीं वयस्कों से अपील की कि वे शिक्षा को प्राथमिकता दें, क्योंकि यही भविष्य बदलने का सबसे मजबूत आधार है। कड़ाके की ठंड को देखते हुये, मुसहर समुदाय के हर उम्र वर्ग के लोगों को स्वेटर, जैकेट, टोपी, मोजे समेत कई ऊनी वस्त्र दिये गये। गर्म कपड़ा मिलते ही कई बच्चों ने वहीं पहनकर अपनी खुशी का इजहार किया। SDO संजय कुमार ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल कपड़े बांटना नहीं, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों तक सम्मान, संवेदना और मानवीय सहयोग की गर्माहट पहुंचाना है।” उन्होंने दानदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और अधिक से अधिक लोगों से मुहिम से जुड़ने का आग्रह किया। SDO ने डंडई के प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिये कि मुसहर परिवारों की आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति की निगरानी करें। टोले में समय-समय पर कैंप आयोजित करें, स्वास्थ्य, पोषण और अन्य समस्याओं का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करें।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में PCR, टाइगर मोबाइल, शक्ति कमांडो और हाईवे पेट्रोलिंग टीमें होंगी रेस…

Ranchi : राजधानी रांची में अपराधियों की गतिविधियों पर...

हरमू मैदान में ब्राउन शुगर का खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची में अरगोड़ा थाना क्षेत्र के...

बिहार की जर्दालू आम पहुंचेगी राष्ट्रपति भवन से प्रधानमंत्री आवास तक…

Bihar : भागलपुर के बागानों से उठी जर्दालू आम की...

मधु पालक दीदियों के काम लाजवाब, देशभर के बाजारों तक पहुंचाने पर जोर…

Ranchi : कभी घर-परिवार तक सीमित रहने वाली ग्रामीण...

अब जमीन खरीदने से पहले मिलेगी पूरी जानकारी, CM ने दिये स्पष्ट रोडमैप…

Ranchi : झारखंड में जमीन संबंधी विवाद कम करने,...