spot_img
spot_img
spot_img

घर पहुंचते ही बेताहाशा भागे लीला साव, देखें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bokaro : हथियारबंद नक्सलियों के एक दस्ते ने बीती रात रामलोचन साव उर्फ लीला साव के घर के बाहर खड़ी JCB और चार ट्रैक्टर को फूंक दिया। लीला साव का घर बोकारो के ललपनिया थाना क्षेत्र के केरी गांव में है। पुलिस ने आशंका जताई है कि लेवी वसूलने की मकसद से इस वारदात को अंजाम दिया गया है। वहीं नक्सलियों के टारगेट में लीला साव हैं। आशंका है कि इस घटना को एरिया कमांडर बिरसेन मांझी के दस्ते ने अंजाम दिया है।

घटना को लेकर जो बातें छनकर सामने आई है, उसके अनुसार ललपनिया के अय्यर गांव में करोड़ों रुपये की लागत से एक बड़ा पानी टंकी का बनाने और पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इस काम में लीला साव की JCB लगी हुई है। बीती रात 11 बजे के करीब हथियारबंद पांच नक्सली लीला साव के घर पहुंचे और पानी टंकी बनाने का काम बंद करने को कहा। तब लीला साव अपने घर में नहीं थे। नक्सलियों ने घर के बाहर खड़ी JCB और ट्रैक्टर में आग लगा दी। एक ट्रैक्टर में एक जेनरेटर रखा गया था, उसे भी आग के हवाले कर दिया गया। इसी बीच देर रात लीला साव अपने घर पहुंचे। उन्होंने अपनी बाइक रोकी तो वहां एक नक्सली वर्दी में मौजूद था। उसने अपने साथ सड़क निर्माम में लगे मुंशी को बैठा रखा था। नक्सली ने जैसे ही लीला साव को देखा तो कहा, लीला साव आ गया। लीला साव यह सुनते ही समझ गये कि उनके साथ कोई अनहोनी हो सकती है, उसी वक्त बाइक की रफ्तार तेज कर वहां  से निकल गये। इसके बाद लीला साव ने तुरंत अपने घरवालों को फोन किया और उन्हें आगाह किया कि नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं इसलिए घर से ना निकलें। लीला साव के बेटे ने मीडिया को बताया कि उग्रवादी जोर से चिल्ला रहे थे, जो पाइपलाइन में काम करेगा, उसके साथ ऐसा ही होगा। लीला साव का पूरा परिवार डरा-सहमा हुआ है।

इसे भी पढ़ें :अगले 5 दिनों के दौरान मौसम की चेतावनी…देखें क्या

इसे भी पढ़ें :रांची में पार्षद के घर के बाहर फायरिंग…

इसे भी पढ़ें :लड़ाकू विमान में राष्ट्रपति मुर्मू…देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :रांची में बदले गये पांच थानेदार

इसे भी पढ़ें :“8 गोलियां लगी…1 महीने से कहां गायब है पुष्‍पाराज…? देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची के रेस्टोरेंट में अचानक चीखने -चिल्लाने लगे लोग

इसे भी पढ़ें :खुद म*र गया, पर 4 को जीवनदान दे गया सुशांत… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :राशन मिलता नहीं ले लेते हैं फिंगर प्रिन्ट, ग्रामीणों का गुस्सा उबाल पर…देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...