spot_img
spot_img
spot_img

पटना में जेपी गोलंबर पर आइसा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, जानें कारण  

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : नौकरियों में आवेदन शुल्क खत्म करने जैसी मांगों को लेकर वाम दलों से जुड़े छात्र संगठन AISA के कार्यकर्ता पटना में विधानसभा घेराव करने जा रहे थे। इसमें में CPI-ML के तीन विधायक भी शामिल थे। इस दरम्‍यान जेपी गोलंबर के पास पुलिस और प्रदर्शनकारियों में भिड़ंत हो गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारी युवाओं को रोकने के लिए पहले 5-6 राउंड आंसू गैस के गोले छोड़े। वाटर कैनन का इस्तेमाल भी किया। प्रदर्शनकारियों के नहीं मानने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज के दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों की ओर से भी रोड़ेबाजी हुई। दोनों ओर से लाठीचार्ज-रोड़ेबाजी में कई प्रदर्शनकारी और पुलिस बल के लोग घायल हो गए।

Read More : दिउड़ी मंदिर पहुंचे महेंद्र सिंह धौनी, एक झलक पाने को बेताब दिखे प्रशंसक

एक विधायक का फट गया कुर्ता

हंगामे के दौरान डुमरांव के विधायक अजीत कुमार सिंह का कुर्ता फट गया और कहीं गिर कर गायब हो गया। विधायक ने बाद में मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें और पालीगंज विधायक संदीप सौरभ व अगियांव विधायक मनोज मंजिल पर प्रशासन ने चिह्नित कर हमला किया।

Read More : BREAKING : PCR वैन में ही पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली

 

कई पुलिसवाले भी हुए घायल

हंगामे के दौरान हुई रोड़ेबाजी में मौके पर मौजूद ASP लॉ एंड आर्डर स्वर्ण प्रभात के सीने पर पत्थर लग गया। 55 वर्षीय एक सब इंस्पेक्टर का सिर भी फट गया। गांधी मैदान के थानेदार रणजीत वत्स को भी पत्थर लगा है। कई अन्य पुलिसवाले भी घायल हुए हैं। सबको इलाज के लिए PMCH भेजा गया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...