spot_img
spot_img
spot_img

Patna के मॉडर्न श्मशान घाट पर अब तय दरों पर अंतिम संस्कार…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : Patna के बांसघाट पर बना नया विद्युत शवदाह गृह परिसर लगभग तैयार है और यहां की व्यवस्था एक नई शुरुआत का संकेत दे रही है। अब शवदाह के लिये ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा दी जायेगी। यानी शोक के समय लोगों को इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी, सब कुछ पहले से तय और व्यवस्थित मिलेगा। इस परिसर में अंत्येष्टि से जुड़ी सभी सुविधाएं एक ही जगह उपलब्ध होंगी।

लकड़ी से लेकर पूजा सामग्री तक, हर चीज तय दरों पर मिलेगी। परिसर में ‘मोक्ष द्वार’ के पास 45 प्रकार की अंत्येष्टि सामग्री उपलब्ध होगी। इसमें धोती, साड़ी, घी, चंदन, अगरबत्ती, कपूर, गुलाब जल, पंचमेवा, हवन सामग्री समेत हर जरूरी वस्तु शामिल है। पारंपरिक अंतिम संस्कार के लिए भी व्यवस्था की गई है। सखुआ और आम की लकड़ी तय मात्रा और निर्धारित कीमत पर उपलब्ध होगी।

इसे भी पढ़े :JSSC : 12 अप्रैल का इम्तिहान, फिर तय होगा कौन बनेगा सिपाही…

इसे भी पढ़े :Ranchi News : बाउंसर लेकर पहुंचे थे जमीन हथियाने, ग्रामीणों ने गजब का खदेड़ा… देखें वीडियो

Patna में अब नहीं होगी ‘मोलभाव’ की मजबूरी

अंत्येष्टि सामग्री के लिये अलग-अलग कीमतों की समस्या खत्म होगी। प्रशासन द्वारा सभी वस्तुओं की दर तय की जा रही है, ताकि लोगों को ज्यादा भुगतान न करना पड़े। परिसर में ही खाने-पीने के लिये दुकानें और कैंटीन बनाई गई हैं। पुड़ी, सब्जी, जलेबी, वेज थाली, रसगुल्ला, गुलाब जामुन जैसी 13 खाद्य सामग्री तय रेट पर मिलेगी। निर्माण एजेंसी बुडको को अगले 5 साल तक मेंटेनेंस की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं संचालन के लिये ईशा फाउंडेशन से बातचीत चल रही है। बांसघाट का यह नया मॉडल अंतिम संस्कार को सम्मान और व्यवस्था के साथ जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

इसे भी पढ़े :नागपुर में झारखंड पुलिस का जलवा, SI अनुपम प्रकाश ने जीता सिल्वर

इसे भी पढ़े :Jammu-Kashmir : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके… 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...