spot_img

आखिरी रात खुलकर हुई गुंडई, मार-धाड़, बुलेट तक जलाया, देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI: एक छोटी सी मामूली बात पर बीती देर रात राजधानी में खूब गुंडई हुई। जमकर मार-धाड़ और आगजनी की वारदातें हुई। मार-धाड़ में कई लोग जख्‍मी हो गये। खून से लतपथ आयुष उर्फ गोलू को मेडिका हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। रांची के न्‍यू किशोरगंज रोड नंबर-8 में रहनेवाले गोलू के पिता राजन चौधरी के बयान पर अरगोड़ा थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में विक्‍की जायसवाल उर्फ विक्‍की कबाड़ी और उसके दोस्‍त, विकास, रोहन यादव, संजय यादव को नामजद अभियुक्‍त ठहराया गया है। रूक-रूक कर कल देर रात तक कई जगहों पर मारपीट होती रही। एक-दूसरे को देख लेने की खुली चुनौती देने की बात होती रही। एक बुलेट पर भी तेल छिड़क माचिस मार दी गई। मार खा रहे आयुष को बचाने गये लोगों को भी नहीं छोड़ा गया। आयुष के परिवार से ही हर्ष राज, अंकित सिंह, सौरभ सिंह तथा पप्‍पु सिंह, संतोष चौधरी और बबलू चौधरी को भी पीटा गया।

भवानी नगर से शुरू हुई मारपीट शिवपुरी किशोरगंज तक होती रही। सुखदेवनगर और अरगोड़ा थाना पुलिस के अलर्ट मोड में आने पर मामला काबू में आया। जख्‍मी आयुष के पिता राजन चौधरी ने बताया कि विक्‍की जायसवाल उर्फ विक्‍की कबाड़ी दागी किस्‍म का युवक है। उसके ताल्‍लुकात कई अपराधियों के साथ है। जमीन खरीद-बिक्री से लेकर कई और गलत कार्यों में लिप्‍त है। 31 दिसंबर की देर रात ये लोग भवानी नगर में रोड पर ही खाना-पीना नाच गाना कर रहे थे । उसी समय उनका बेटा आयुष अपने रेंटर शिवा को छोड़ने उसके घर जा रहा था। रास्‍ते में ही उसकी बाइक किसी से टच हो गई। उसके बाद बात का बतंगड़ हो गया। खूब मार-धाड़ हुई। दागी विक्‍की को एक स्‍थानीय विधायक का भी सपोर्ट है। पुलिस भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाती है। वहीं विक्‍की जायसवाल के पक्ष के लोगों का कहना है कि उनपर लगाया गया इल्‍जाम ज्‍यादातर गलत है। आयुष और उसके साथियों के तैश में आ जाने के बाद माहौल बिगड़ा। खबर लिखे जाने तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।

Read More :नगर परिषद कार्यालय में लगी आग,कई अहम दस्तावेज जलकर राख

Read More :ओला-उबर की यात्रा होगी महंगी, 1 जनवरी से बढ़ जाएगा GST

Read More :PAN कार्ड यूजर्स इस गलती से बचें, लग जाएगा 10 हजार का जुर्माना

Read More :न पेट्रोल मिलेगी और न शराब, अगर…

Read More :युवक ने पेट्रोल छिड़क कर खुद को लगाई आग

Read More :राई औद्योगिक क्षेत्र में लगी आग, कई मजदूरों ने छत से कूदकर बचाई जान

Read More :संन्यास के बाद Harbhajan ने Dhoni पर लगाए कई आरोप, जानें क्या कहा…

Read More :अब नहीं बढ़ाई जाएगी Income Tax Return फाइल करने की तारीख

Read More :पार्टी में तेज म्यूजिक बजाया, या पीकर हुड़दंग मचाया तो…

Read More :मुठभेड़ में 3 आतंकवादी ढेर, 4 जवान घायल

Read More :कांग्रेस विधायक Amba Prasad Corona positive, कई कार्यक्रमों में हुई थीं शामिल

Read More :कोडरमा में नवोदय विद्यालय के 5 बच्चे Corona positive

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...

चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…

Ramgarh(Prince Verma) : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश...

मारंगमरचा गांव में नहीं जले चूल्हे, हर आंगन सूना-सूना…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग के पास बीती रात...

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…

Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...