देवघर : देवघर के एक गांव विवाहिता के साथ Rape की घटना के बाद तनाव है। जिले के सारठ के पथरड्डा ओपी क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में घटी इस शर्मनाक घटना से दो वर्ग के लोग आपस में उलझ गए। एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे। तनाव बढ़ने लगा तो लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
Rape पर बवाल, पुलिस ने संभाला मोर्चा
एसडीपीओ सहित कई थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंच गई है और लोगों को समझाने में जुटी हुई है। पुलिस गांव में कैंप कर रही है। शुरुआती तनाव के बाद गांव में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। आरोपी भी शादीशुदा है और बाल-बच्चेदार है।
इसे भी पढ़ें : SPO बता माओवादियों ने जागीर भगत को गोलियों से भूना, बेटा है DIG का ड्राइवर
इसे भी पढ़ें : छठ महापर्व पर भी बैरी गाइडलाइन का ग्रहण, जानिए क्या है नियम










