रांची की सड़कों पर जबरदस्त प्रदर्शन… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : झारखंड में NEET पेपर लीक और JPSC भर्ती विवाद को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। बुधवार को रांची में भाजपा के कांग्रेस कार्यालय घेराव के जवाब में गुरुवार को कांग्रेस ने प्रदेश भाजपा कार्यालय का घेराव शुरू कर दिया। हरमू मैदान से निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक दिया, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया।प्रदर्शन के दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गये। इस बीच अंडे और टमाटर फेंके जाने की भी घटना हुई। हालांकि पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच मजबूत बैरिकेडिंग कर हालात को नियंत्रित रखा।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुये करीब 500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। मौके पर सिटी SP पारस राणा, हटिया DSP अशोक कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी कैंप कर रहे हैं। भाजपा कार्यालय के बाहर तीन-स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है, ताकि प्रदर्शनकारी कार्यालय तक न पहुंच सकें। उधर, भाजपा कार्यालय के बाहर मेयर रोशनी खलखो समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी जुटे हैं और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। गौरतलब है कि बीते कल यानी 22 जुलाई को भाजपा कार्यकर्ताओं ने JPSC कार्यालय और कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया था। अब कांग्रेस ने उसी का जवाब भाजपा कार्यालय के घेराव से दिया है। राजधानी में फिलहाल हालात तनावपूर्ण लेकिन पुलिस के नियंत्रण में हैं।

इसे भी पढ़ें : रांची में जमीन कारोबारी की ह’त्या, कस्टडी में तीन…

इसे भी पढ़ें : CJI का बड़ा अल्टीमेटम, लंच तक मेट्रो नहीं खुली तो कोर्ट करेगा दखल

इसे भी पढ़ें : अलर्ट! अगले चार रोज इन जिलों में मूसलाधार बारिश…

इसे भी पढ़ें : देशभर में आंदोलन के बीच PM मोदी का बड़ा ऐलान… जानें

इसे भी पढ़ें : भाजपा के घेराव पर कांग्रेस का तीखा जवाब…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हजारीबाग की युवती रांची में मिली इस हाल में…

Ranchi : राजधानी रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र के...

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम झटका…

Kohramlive : चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम...

रांची में जमीन कारोबारी की ह’त्या, कस्टडी में तीन…

Ranchi : राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र के...

CJI का बड़ा अल्टीमेटम, लंच तक मेट्रो नहीं खुली तो कोर्ट करेगा दखल

New Delhi : जंतर-मंतर पर CJP (सीजेपी) के प्रदर्शन...

अलर्ट! अगले चार रोज इन जिलों में मूसलाधार बारिश…

Ranchi : झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय...