Ramgarh : रामगढ़ के जिला व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की कथित धमकी मिलने के बाद रामगढ़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। बुधवार सुबह से कोर्ट परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। हर आने-जाने वाले पर कड़ी नजर रखी जा रही है। डॉग स्क्वायड, मेटल डिटेक्टर और बम निरोधक टीम ने पूरे कोर्ट परिसर की सघन जांच की। कोर्ट भवन, रिकॉर्ड रूम, पार्किंग, गलियारे, सिरिस्ता कक्ष और सभी संवेदनशील स्थानों की बारीकी से तलाशी ली गई। सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी भी तरह की चूक नहीं होने दी जा रही है।
रामगढ़ के SDPO आलोक रंजन खुद पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि धमकी की सूचना डाक के माध्यम से मिली है। सूचना मिलते ही सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल जांच जारी है। अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। कोर्ट आने वाले वकीलों, न्यायिक कर्मियों, वादकारियों और आम लोगों से जांच में सहयोग की अपील की गई है।
इसे भी पढ़ें : Breaking : कोकर में जमीन कारोबारी की ह’त्या
इसे भी पढ़ें : पत्नी को छेड़ने वाले दोस्त को पी’ट-पी’ट कर मा’र डाला…
इसे भी पढ़ें : इस थाने में लूट की खुली छूट, ऐसे खुला राज…
इसे भी पढ़ें : JPSC चेयरमैन का इस्तीफा!
इसे भी पढ़ें : हिंसा से तौबा, मुख्यधारा में बबिता की वापसी…








