Kohramlive Desk : आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने पटना के पारस अस्पताल में भर्ती अपने पिता की तस्वीरों के एक भावुक मैसेज पोस्ट किया है। लालू की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है कि उनके पापा उनके हीरो हैं। रोहिणी ने लिखा-‘My Hero, My backboe Papa’ बता दें कि आज राष्ट्रीय जनता दल का 26 वां स्थापना दिवस भी है लेकिन लालू यादव के बीमार होने के कारण कोई जश्न नहीं मनाया जा रहा है। आगे लिखा है- ‘हर बाधाओं से जिसने पाई है मुक्ति करोड़ों लोगों की दुआएं है जिनकी शक्ति।’ रोहिणी ने कल भी एक ट्वीट में लिखा था- ‘दुआ करे उनके लिए गरीबों की आवाज बुलंद किए थे जिनके लिए।’
लालू की तबीयत फिलहाल स्थिर
पारस अस्पताल में भर्ती लालू यादव की तबीयत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। हालांकि वे आईसीयू में हैं। अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार उन्हें कुछ दिन और आईसीयू में रखना पड़ सकता है। बता दें कि लालू सीढि़यां चढ़ते गिर गए थे।
चिराग पासवान और जीतनराम मांझी ने लिया हालचाल
अस्पताल में भर्ती लालू यादव का हालचाल लेने के लिए राजद के नेता और कार्यकर्ता परेशान हैं। इस बीच जमुई के सांसद चिराग पासवान और पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संस्थापक जीतन राम मांझी ने भी अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल लिया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव भी मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : साली के चक्कर में टीचर जीजा ने कर दिया…
इसे भी पढ़ें : डकैतों ने कहा- चुप रहिये, कुछ नहीं करेंगे, पर क्या कर डाला… देखें
इसे भी पढ़ें : कोर्ट के बाहर से बेटे का अगवा, थाना में रोती मां… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : भैंसुर मेरा सुहाग उजाड़ डाला : ज्योति || इल्जाम गलत और झूठा, सच चौंका देगा : भैंसुर… देखें CCTV
इसे भी पढ़ें : घर में घुस कर चुराया था मोबाइल और साइकिल, फिर क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : रांची डीसी की अपील- कोविड-19 से एक व्यक्ति की मौत, सतर्क रहें
इसे भी पढ़ें : मजदूरी दर में कटौती को लेकर बवाल… देखें वीडियो








