Bihar : लालू प्रसाद यादव ने अपने पोते का नाम रख दिया है। उन्होंने अपने पोते यानी तेजस्वी यादव के बेटे का नाम “इराज” रखा है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने X हैंडल पर पोस्ट के जरिये दी। उन्होंने लिखा कि “इसलिए हमारी पोती कात्यायनी के छोटे भाई का नाम मैंने और राबड़ी देवी ने “इराज” रखा है। तेजस्वी और राज श्री ने उसका पूरा नाम “इराज लालू यादव” रखा है। कात्यायनी का जन्म शुभ नवरात्रि के 6वें दिन कात्यायनी अष्टमी को हुआ था और इस नन्हे बच्चे का जन्म बजरंग बली हनुमान जी के मंगल दिवस मंगलवार को हुआ है, इसलिए उसका नाम इराज रखा गया है। (इराज) आप सभी की शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद! नवजात और उसकी माँ स्वस्थ हैं।”













